Sports Achievers -भारत ने एशियाई खेलों में जीते पांच पदक

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

हांगझोउ, चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और दो कॉंस्य पदक अपने नाम किये। Indian Sports stars shined again in Asian games in China.

आज हुई रोइंग स्पर्धा में ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरुषों की कॉक्स 8 टीम ने रजत पदक जीते। वहीं बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष कॉक्सलेस जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों में रोइंग में भारत के पदकों की संख्या तीन कर दी।

फुयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्रतिस्पर्धा करते हुए, अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6:28.18 के समय के साथ रजत पदक जीता और वह स्वर्ण पदक विजेता चीन से 5.02 सेकेंड पीछे रहे जबकि उज्बेकिस्तान ने 6:33.42 समय के साथ कांस्य पदक मिला।

इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने रेपेचेज 1 में 6:55.78 के समय के साथ पोल पोजीशन हासिल कर पदक की रेस में जगह बनाई थी। उन्होंने रेपेचेज में प्रवेश करने के लिए हीट 1 में दूसरे स्थान के लिए 6:27.45 का समय निकाला था।

बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष जोड़ी ने 6:50.41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। उज़्बेकिस्तान ने 6:48.11 के साथ रजत पदक जबकि चीन ने 6:44.20 के साथ स्वर्ण पदक जीता।

रमिता ने निशानेबाजी में देश को पांचवां मेडल दिलाया। महिला 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने कॉस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में भी रजत मेडल जीता। महिला 10 मीटर एयर राइफल्स में भी चीनी खिलाड़ी ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते है।

एशियाई खेल में आज की पदक तालिका

देश……………स्वर्ण…रजत…कांस्य…कुल

चीन……………11……1……..1……..13

हांगकांग, चीन..1……..0…….0………1

भारत…………..0……..3…….2……..5

उज़्बेकिस्तान….0……..3…….1………4

जापान…………0……..2…….0………2

इंडोनेशिया…….0……..1…….3………4

दक्षिण कोरिया…0……..1…….1……..2

ईरान……………0……..1…….0……..1

मकाउ, चीन…..0……..0…….1………1

मंगोलिया………0……..0…….1………1

थाईलैंड………..0……..0…….1……..1

वियतनाम………0……..0…….1……..1

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *