City Crime – बाराबंकी में तीन शातिर चोर गिरफ्तार

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

UP Barabanki police have bursted a history sheeter gang of thieves. The gang was untraceable and wanted in many loot activities. बाराबंकी में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए नहीं करते थे फाेन का इस्तेमाल

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सफदरगंज पुलिस टीम ने स्वॉट और सर्विलांस सेल ने सयुंक्त कार्रवाई कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नगदी, जेवर, दो मोटरसाइकिले आदि चीजें बरामद हुई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दक्षिण जितेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पहलीपार ग्राम निवासी बिरजू रावत उर्फ राहुल, अवनीश वर्मा उर्फ लकी और ग्राम कुड़ी राज वर्मा उर्फ एसके शामिल हैं। तीनों को हाईवे काउन्टी साइट, ग्राम जलालपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

एएसपी दक्षिणी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का एक गिरोह हैं, जो रेकी करके चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके साथी रोहित उर्फ करिया, दुर्गेश वर्मा फरार है। खास बात यह है कि यह लोग सर्विलांस से बचने के लिए मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करते थे। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुख्य मार्गों का प्रयोग न कर खेत-बाग के रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करके इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *