बजट की कमी के कारण 36000 विधवाओं को कुछ महीने तक जारी नहीं की गई थी पेंशन: दिल्ली सरकार. Delhi Govt. failed to give pension to poor widows 2500 rs. under National widow pension scheme referring to having no budget to release funds.
दिल्ली सरकार ने विधानसभा को सूचित किया है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में बजट की कमी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 36,000 से अधिक लाभार्थियों की पेंशन कुछ महीनों तक रुकने रहने के बाद जारी कर दी गई है।
दिल्ली ने सरकार ने सोमवार को विधानसभा को सूचित किया कि ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना’ में पर्याप्त बजट न होने के कारण 36,361 लाभार्थियों की पेंशन कुछ महीनों तक जारी नहीं की गई थी।
सरकार ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाल में वित्त विभाग से मंजूरी प्राप्त की और उसके बाद सभी लाभार्थियों की पेंशन जारी कर दी। उसने कहा कि पेंशन हर महीने जारी की जाएगी। उसने कहा कि विधवाएं दिल्ली सरकार की पेंशन योजना के माध्यम से 2,500 रुपये की मासिक राशि की हकदार हैं।