MP News -विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें विधायक व कार्यकर्ता: डॉ मोहन यादव

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता करेंगे। Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav had a core meeting with his coordinates and after that he addressed media. He shared that they all shall work towards the awareness among natives about Govt. welfare schemes. So that more and more people to take benefits of development and get associated with main stream of growth.

डॉ यादव ने कल शाम यहां भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में यह बात कही। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विधायकों को सहभागिता कर प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चर्चा की गई है। बैठक में प्रदेश की जनता को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण बातचीत हुयी है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में यह यात्रा 16 दिसंबर से प्रारंभ हुई है। इस यात्रा को लेकर भाजपा विधायक दल में चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं से प्रदेश का हर पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो, इसके लिए भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं को यात्रा में सहभागिता करने को कहा गया है।

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक और कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर वंचितों को गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। राज्य सरकार का तंत्र इस यात्रा को सफल बनाने का कार्य कर रही है, भाजपा विधायक और कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल होकर यशस्वी बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रहीं गरीब कल्याण योजनाएं गरीबों का जीवन बदलने का कार्य कर रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितों को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनका जीवन बदलने का कार्य करेगी।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *