Delhi Elections -दिल्ली में लूट व झूठ की राजनीति का अंत हुआ : कमल यादव

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Delhi is finally freed from Loot and lies politics of AAP: Kamal Yadav

-भाजपा कार्यालय गुरुकमल में नाचे कार्यकर्ता, बांटी मिठाईयां

गुरुग्राम, दिल्ली में भाजपा की जीत का जिला भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने दिल्ली की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लूट व झूठ की राजनीति का अंत हुआ है।

कमल यादव ने कहा कि हरियाणा की तरह अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार विकास को नई दिशा देगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति गुस्सा था, इसलिए विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने अपना गुस्सा निकाला है। कमल यादव ने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाकर घृणित कार्य किया। कमल यादव ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। दिल्ली में भी जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। भाजपा लगातार चुनाव जीतती जा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद दिल्ली में भी भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के विकास विजन की जीत है। इस मौके पर जिला महामंत्री रामबीर भाटी,जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, सुन्दरी खत्री, महेश यादव प्रदेश सहप्रमुख लाभार्थी योजना, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, सचिव निधि कोटिया, पी. सी. सैनी, जिला कार्यालय सचिव यादराम जोया, जिला सहमीडिया नीरज यादव, मंडल अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया, जयवीर यादव आदि प्रमुख भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता कार्यालय में उपस्थित रहे।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *