The Undebatable Queen Actress of Bollywood and now Member of Parliament Kangana Ranaut is a self made Icon who fought against the top Bollywood, media and mafia lobby and then political and bureaucracy like a real life Queen of Jhansi herself. No doubt she emerged out of all this madness and rage as a Phoenix who fly above all odds with pride and glory.

Kangana while sharing her wishes on International Women’s Day stated the Every woman should know her power and she should know her strengths. She further stated that a woman need not compete to be like someone else or to be better than a man but she can do wonders just by being her true self. ‘आप खुद से अधिक बनें…’, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत का महिलाओं को संदेश

आज के दिन को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मना रही है। इस दिन के मौके पर बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को सशक्त करने का संदेश दिया है। उन्होंन संदेश में महिलाओं को एक देवी का दर्जा दिया है।

कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश ट्वीट करते हुए लिखा कि महिलाओं को किसी की तरह बनने की जरूरत नहीं है। बल्कि वह खुद में एक शक्ति हैं, जिसे प्रकट करने की जरूरत है। आप जो हैं वो बनना सीखिए, दिखावे के चक्कर में आपक पुरुषों के जैसा होना मत सीखिए और प्रतिस्पर्धा करने से बचिए। वहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाएं दयालु बनें, जिज्ञासु बनें, खुद से अधिक बनें और एक महिला बनें।

एक्ट्रेस ने महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हर कोई महिला का प्यार और सहारा प्राप्त करना चाह रहा है। उन्होंने महिलाओं को कहा कि बचपन में आपको भी मां की जरूरत थी, जिसने आपको प्यार दिया। आप एक देवी हैं, हर किसी को आपकी जरूरत है। आप सब कुछ हैं।