PM Modi declared that no accused will be spared in the NEET paper leak case. already FIR against 70 people has been filed in this concern.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को संसद भवन हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गड़बड़ी की खबरें मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की गई। तेरह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।”

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विद्यार्थियों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए बिना किसी देरी के दोबारा परीक्षा कराई गई और नतीजे घोषित किए गये। उन्होंने बताया कि श्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले को रोकना सिर्फ़ सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है। इसके ख़िलाफ़ राज्य सरकारों और सभी दलों को मिलकर लड़ना होगा। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि श्री मोदी ने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने दोषियों को सज़ा देने और मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर ज़ोर दिया, जिसमें कोई कमी न हो।
इस दौरान उन्होंने संसद के मानसून सत्र को लेकर कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) चल रहे मानसून सत्र के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “देश के हित में लाए गये विधेयकों और विधाई कामकाज को पारित कराने के हमारे संकल्प में हम एकजुट हैं। हम विपक्ष से भी अपील करते हैं कि भले ही अलग-अलग पार्टियों की राय अलग-अलग हो, लेकिन देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए वे मिलकर काम करें।”
नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक ‘मंगल मिलन’ में घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक की घटना सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, परीक्षा दोबारा कराई गई और बिना किसी देरी के नतीजे घोषित कर दिए गए।
यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को संसद भवन परिसर में सुबह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में कही। संसद के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को सख्त सजा देने का भरोसा दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं है। यह सिर्फ केंद्र का मामला नहीं है, हर एक राज्य में जहां-जहां पेपर लीक हो रहा है, जो लोग इस धंधे में लिप्त हैं, उनको सजा देने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीट मामले में सभी दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए सख्ती से कदम उठाए जाएं और सजा दिलाने के लिए मिलकर काम होना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजगा (एनडीए) सांसदों से मानसून सत्र के दौरान एकजुट होकर सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों का मार्गदर्शन किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री ने नीट को लेकर सरकार की रणनीति भी साझा की और यह चिंता जताई कि देश की विभिन्न क्षेत्रों में हासिल युवाओं की उपलब्धियों और सफलताओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने सांसदों से इन उपलब्धियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।
सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास जरूरीः प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने में एकाग्रता तथा इच्छाशक्ति के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘एकाग्रताथ सङ्कल्पः स्नायुवद् वर्द्धनक्षमौ। नित्याभ्यासप्रयोगाभ्यामधिकाधिकमृध्यतः॥’ इसका अर्थ है, एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायु तंत्र की भांति हैं। नियमित अभ्यास और सही प्रयासों से इन्हें विकसित और सशक्त बनाया जा सकता है। समय के साथ, ये दोनों और अधिक दृढ़ तथा प्रभावशाली बनते जाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मगंलवार को एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर एंडी बर्नहैम को हार्दिक बधाई! भारत-ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे हुए हैं तथा व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग का आनंद लेते हैं। इस महीने सीईटीए के लागू होने से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होने के लिए तैयार है। मैं भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने और हमारे साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
समरदुंग सुरंग हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री तमांग से की टेलीफोन पर बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
गंगटोक,सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदुंग में निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से टेलीफोन पर बातचीत कर घटना की स्थिति तथा जारी बचाव अभियान की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित श्रमिकों तथा उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ ही सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की चिंता, संवेदनशीलता और सहयोग की प्रतिबद्धता ने इस कठिन समय में सिक्किम के लोगों को बड़ा संबल और विश्वास प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए), जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, रंगपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की चिकित्सा टीम तथा स्थानीय समुदाय आपसी समन्वय के साथ बचाव अभियान को सफल बनाने और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में लगातार जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री तमांग ने सिक्किम की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनका सहयोग, संवेदनशीलता और राज्य के प्रति एकजुटता अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सिक्किम प्रधानमंत्री के निरंतर मार्गदर्शन तथा भारत सरकार के सहयोग और प्रतिबद्धता के लिए सदैव आभारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण सिक्किम के समरदुंग स्थित एनएचपीसी के एक सुरंग में कथित गैस रिसाव और सुरंग में मलवा गिरने के बाद अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।