Prime Minister Modi and Top leaders of the nation conveyed wishes on the the occasion of Vijayadashami. Shri Ram’s Victory over evil. प्रधानमंत्री मोदी समेत नेताओं ने दी बधाई. देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं. सुभाषित साझा कर की भगवान श्रीराम की स्तुति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई हैं। इसके साथ ही पीएम ने सुभाषित में भगवान श्रीराम की स्तुति भी की है।
पीएम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।”

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और पोस्ट में संस्कृत सुभाषित साझा किया है। पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, “रामो विग्रहवान् धर्मस्साधुस्सत्यपराक्रमः। राजा सर्वस्य लोकस्य देवानां मघवानिव॥” शेयर किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि भगवान् श्रीराम साक्षात् धर्म के जीवंत स्वरूप हैं। वे सज्जनों के परम आश्रय, सत्यसंकल्प एवं सत्यपराक्रमी हैं। वे इस संपूर्ण विश्व के ऐसे एकमात्र शासक हैं, जो समस्त लोकों का ठीक उसी प्रकार पालन और रक्षण करते हैं, जैसे देवराज इंद्र संपूर्ण देवलोक के अधिपति और रक्षक हैं।
प्रधानमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि की ओर से रचित ‘वाल्मीकि रामायण’ के अरण्यकांड के 37वें सर्ग का 13वां श्लोक शेयर किया है। इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र, गुणों और उनके प्रभाव का अत्यंत सुंदर वर्णन किया गया है।
जब राक्षस ऋषियों और वनों में रहने वाले साधु-संतों पर अत्याचार कर रहे थे, तब श्रीराम ने उनके दुखों को दूर करने और धर्म की स्थापना करने का संकल्प लिया था। इस प्रसंग में श्रीराम के स्वरूप को धर्म के साक्षात साकार रूप के रूप में चित्रित किया गया है।
इस श्लोक का भावार्थ है कि धर्म केवल कोई अमूर्त नियम या सिद्धांत नहीं है, बल्कि श्रीराम के आचरण, उनके वचनों और उनके जीवन में धर्म शरीर धारण करके प्रकट हुआ है। वे जीवन की हर परिस्थिति (चाहे पुत्र के रूप में, भाई के रूप में, मित्र के रूप में या राजा के रूप में) में धर्म का ही पालन करते हैं।

इस श्लोक के माध्यम से कहा गया है कि जिस प्रकार देवराज इंद्र संपूर्ण देवलोक का नेतृत्व और रक्षा करते हैं, उसी प्रकार प्रभु श्रीराम इस समस्त चराचर जगत के स्वामी और रक्षक (राजाधिराज) हैं। उनका आधिपत्य किसी भय या बल से नहीं, बल्कि उनके धर्मयुक्त शासन से है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्पीकर ओम बिड़ला ने देशवासियों को विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं
पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दशहरा और रामनवमी की बधाई दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें कर्तव्य, धर्म और सम्मान के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम की कृपा से सभी के जीवन में आनंद और नई ऊर्जा का संचार हो। जय श्री राम।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि प्रिय देशवासियों, आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। विजयदशमी (दशहरा) केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और सदाचार में अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि अन्याय, अत्याचार और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।
उन्होंने आगे लिखा कि भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। दशहरा हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने जीवन में अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, मर्यादा और नैतिकता के मार्ग पर चलें। आइए, इस विजयादशमी पर हम सत्य और सदाचार के मूल्यों को अपनाने तथा एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लें। आप सभी को विजयदशमी की पुनः शुभकामनाएं।
वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय, जम्मू-कश्मीर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा गया है कि सीएम उमर अब्दुल्ला ने महानवमी के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह पवित्र अवसर हर घर में शांति, समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य लेकर आए, और सभी के लिए नई उम्मीदें और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करे।

विजयादशमी के पावन पर्व की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी बधाई
विजयादशमी के पावन पर्व की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है। मेरी ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे।”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! अधर्म, असत्य, अन्याय व अत्याचार पर धर्म, सत्य, न्याय और सदाचार की शाश्वत विजय का प्रतीक यह पावन पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम की कृपा से हर हृदय धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो।”

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया, “विजयादशमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विजयादशमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का प्रतीक विजयादशमी हमें सत्य, साहस और मर्यादा के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम, हमें सदैव धर्मपथ का मार्ग प्रशस्त करें।”
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “आप सभी को अधर्म पर धर्म एवं असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीरामचंद्र जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहे। आप सभी धर्म के मार्ग पर अग्रसर हों एवं आप सभी के मनोरथ पूर्ण हों, यही मंगलकामना है।”
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के आदर्श हमें सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें। यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए तथा राष्ट्र में सुख, शांति और समृद्धि का विस्तार हो।”
पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सत्य धर्म और न्याय की विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा, “विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! विजयादशमी का पावन पर्व हमें स्मरण कराता है कि जीवन में परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने वालों की आस्था कभी डगमगानी नहीं चाहिए। अधर्म और अहंकार का अंत तथा सत्य और सदाचार की विजय ही इस पर्व का शाश्वत संदेश है।”
राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

विजयादशमी के पावन पर्व की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की ओर से देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।
राष्ट्रपति की ओर से उनके कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है।”
राष्ट्रपति की ओर से आगे लिखा गया, “भारतीय संस्कृति, नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। प्रभु श्रीराम की विजय के इस त्योहार के दिन, सभी देशवासी यह संकल्प लें कि अपनी विरासत के उच्च आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत एवं समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों के सुख, आरोग्य और कल्याण की मंगलकामना करती हूं।”
वहीं, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की ओर से उनके कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर विजयादशमी की बधाई देते हुए लिखा गया, “दशहरा और विजयादशमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और दुनिया भर में बसे भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
उपराष्ट्रपति के कार्यालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल से आगे लिखा गया, “पूरे देश में अलग-अलग रूपों में, पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाने वाले ये त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, साझा सभ्यतागत मूल्यों और ‘विविधता में एकता’ की स्थायी भावना को दर्शाते हैं।”
उपराष्ट्रपति की ओर से लिखा गया, “ये हमें बुराई पर अच्छाई की शाश्वत जीत की याद दिलाते हैं और सत्य, धर्म तथा न्याय में हमारे विश्वास को और सुदृढ़ करते हैं। ये त्योहार हमारे बीच सद्भाव और भाईचारे के बंधन को मजबूत करें, और हमें एक शांतिपूर्ण, समृद्ध तथा समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।”
विजयादशमी के पावन पर्व की केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं
देशभर में धूमधाम से मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, “बुराई पर अच्छाई की व अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाले मंगल पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूत बनाए।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की जीत और अहंकार के विनाश के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम जी की प्रेरणा हमें सत्य, श्रम और सहयोग के पथ पर अग्रसर होकर आदर्श जीवन के निर्माण की दिशा प्रदान करती है। श्रीराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे, लोक कल्याण के पावन ध्येय से रामराज्य की स्थापना हो, यही प्रार्थना है।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय के पावन पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और बुराई रूपी रावण का दहन करें और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का दीप जलाएं। आइए, इस विजयादशमी पर संकल्प लें कि अपने आचरण में शुद्धता, अपने कर्म में निष्ठा और अपने हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखेंगे।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर सदाचार की विजय के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम की मर्यादा मन में, करुणा कर्म में और धर्म जीवन के हर संकल्प में समाहित रहे। यह पावन पर्व हर हृदय में सद्भाव, हर घर में सुख-समृद्धि और हर जीवन में मंगल का प्रकाश लेकर आए।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा, “असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी का आदर्श जीवन हमें सत्य, साहस, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा, “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी की कृपा से समस्त अमंगलकारी शक्तियों का नाश हो और देश में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।”