PMO -पीएम के संबोधन की 10 बड़ी बातें : करणी माता मंदिर में किए दर्शन

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Updates from Rajasthan. PM Modi is travelling to Rajasthan region. PM inaugurated 103 Amrit railway stations and announced projects worth 26,000 crores. Shri Modi visited world famous Mata Karni Devi temple for blessings. Here is a spot points from his speech today.

बीकानेर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में बीकानेर जिले में स्थित देशनोक में विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए।

श्री मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आर्शीवाद लिया। श्री मोदी पहली बार करणी माता मंदिर आये हैं। इस दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री देशनोक पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व श्री मोदी करीब दस बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर पहुंचे और वह हेलीकॉप्टर से देशनोक के लिए रवाना हुए थे।

श्री मोदी मंदिर में दर्शन के बाद देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां वह पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशन देशनोक का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पलाना में 26 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

‘मेरी नसों में सिंदूर बह रहा, पाकिस्तान को आतंक की कीमत चुकानी होगी’; पीएम के संबोधन की 10 बड़ी बातें

बीकानेर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर जिले के दौरे पर रहे। पाकिस्तान पर भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला राजस्थान दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने 26 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन सभी रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित किया गया था।

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सभा को भी संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने आतंकवादी देश पाकिस्तान पर भी तगड़ा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा- मेरी नसों में अब गरम लहू नहीं, सिंदूर बह रहा है। हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान को भारत के पानी का हक नहीं मिलेगा, यह हमारा संकल्प है। कोई भी ताकत इस संकल्प को रोक नहीं सकती। आइए, अब सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

पाकिस्तान को घुटनों टेकने पर मजबूर किया

पीएम मोदी ने कहा- एक ओर हम सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर रहे हैं, वहीं नदियों को जोड़ने का कार्य भी कर रहे हैं। इससे यहां की धरती और किसानों को लाभ मिलेगा। राजस्थान की वीर भूमि हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बढ़कर कुछ नहीं है। 22 तारीख को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। गोलियां पहलगाम में चली थीं, लेकिन वे गोलियां 140 करोड़ देशवासियों के सीने को छलनी कर गई थीं। इसके बाद देश ने संकल्प लिया कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। आज हमारी सेना के शौर्य से हम उस प्रण पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटनों पर आना पड़ा।

सिंदूर बारूद बनाता है तो क्या होता है

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा- हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने नष्ट कर दिए। जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो उसका नतीजा क्या होता है, यह पाकिस्तान को बता दिया गया है। साथियों, यह संयोग ही है कि पांच साल पहले जब बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई थी, तब मेरी पहली जनसभा राजस्थान में हुई थी। यह वीर भूमि का प्रभाव ही है कि ऐसा संयोग फिर बना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब मेरी पहली जनसभा बीकानेर में हो रही है।

पहले ही कहा था- देश नहीं मिटने दूंगा

पीएम मोदी ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद चूरू में मैंने कहा था- शपथ है मुझे इस मिट्टी की कि मैं देश को मिटने नहीं दूंगा, देश झुकने नहीं दूंगा…। आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्राओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें हमने मिट्टी में मिला दिया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज उनसे एक-एक कतरे का हिसाब चुकाया गया है। जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगा, आज वे अपने घरों में दुबके बैठे हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वे मलबे के ढेर में दबे पड़े हैं।

PM addressing at foundation stone laying and inauguration of various projects at Bikaner, in Rajasthan on May 22, 2025.

सीधा सीने पर प्रहार किया, यह न्याय का नया स्वरूप है

पीएम मोदी ने कहा- यह प्रतिशोध नहीं, बल्कि न्याय का नया स्वरूप है। यह ऑपरेशन सिंदूर है। यह आक्रोश नहीं, समर्थ भारत का रौद्र रूप है। यह भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर हमला किया था, अब सीधा सीने पर प्रहार किया गया है। आतंक का फल कुचलने की यही नीति है, यही रीति है, यही भारत है और यही नया भारत है।

तीन नियम तय किए, हमले का करार जवाब देंगे

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने तीन नियम तय किए हैं। अगर, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। इसे देश के विरुद्ध युद्ध माना जाएगा, समय सेना तय करेगी। एटम बम की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं है। आतंकियों और आतंकपरस्त सरकार को एक ही माना जाएगा। पाकिस्तान का “स्टेट और नॉन-स्टेट” वाला खेल अब नहीं चलेगा। भारत ने पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं। पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा।

मेरी नसों में सिंदूर बह रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। अब भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये कीमत, पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।

पाकिस्तान का एयरबेस आईसीयू में पड़ा

पीएम ने कहा- पाकिस्तान ने नाल एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह उसे रत्ती भर भी नुकसान नहीं पहुंचा सका। वहीं, यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित पाकिस्तान का रहिमयारखान एयरबेस आईसीयू में पड़ा है, पता नहीं कब खुलेगा। उसे तहस-नहस कर दिया गया है। अब पाकिस्तान के साथ न trade (व्यापार) होगा और न talk(बात) । अगर, बात होगी तो सिर्फ PoK (पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर) की।

पाकिस्तान को पानी नहीं मिलेगा

पाकिस्तान को भारत के हिस्से का पानी नहीं मिलेगा। यह भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत इस संकल्प को नहीं डिगा सकती। पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन देने की कीमत चुकानी ही पड़ेगी।

11 साल में राजस्थान में 70 हजार करोड़ खर्च किए

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशनोक से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और बीकानेर-बांद्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने 26 हजार करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने कहा- 11 साल में राजस्थान में करीब 70 हजार करोड़ खर्च किए गए हैं। केंद्र सरकार प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए करीब 10 हजार करोड़ खर्च कर रही है। 2014 की तुलना में यह 15 गुना ज्यादा है।

डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही

पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान के गांव तेजी से उन्नति की ओर बढ़ें, युवाओं को शहरों में अच्छे अवसर मिलें और राजस्थान का विकास हो, इसके लिए डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है। नई औद्योगिक नीतियां जारी की गई है। बीकानेर को इन नीतियों का लाभ मिलेगा। बीकानेर की बात आती है तो बीकानेरी भुजिया का स्वाद और रसगुल्लों की मिठास विश्व भर में अपनी पहचान बनाएगी भी और बढ़ाएगी भी। रिफायनरी की का काम अंतिम चरण में है। इकॉनिमिक कॉरिडोर जालौर बीकानेर समेत कई शहरों से गुजर रहा है। दिल्ली मुंबई से भी राजस्थान के शहर जुड़ रहे हैं। राजस्थान में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आगे बढ़ रही है। इस योजना में राजस्थान के चालीस हजार से ज्यादा लोग जुड़ गए है। लोग इससे कमाई कर रहे हैं। बिजली से जुड़े कई योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। बिजली का बढ़ता उत्पादन नई गति दे रहा है। रेत के मैदान में हरियाली लाने वाले गंगासिंह जी की भूमि राजस्थान है। हमसे बेहतर पानी का महत्व कौन जान सकता है? हम सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर रहे हैं और नदियों को भी जोड़ रहे हैं। पार्वती-काली सिंध और चंबल नदी लिंक परियोजना से राजस्थान के किसानों को फायदा होगा।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *