प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह वर्ष सभी के जीवन में समृद्धि लाए। Prime minister Shri Modi shared his New Year wishes with the citizens of Bharat on the occasion of English New year.
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, ”सभी को 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य लाए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा था कि आज देश का कोना-कोना विकसित भारत तथा आत्मनिर्भरता की भावना के कारण आत्मविश्वास से सराबोर है।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस भावना को 2024 में भी बनाए रखें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ख्यातिलब्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर महाप्रभु जगन्नाथ की 25 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर साल 2024 की पहली गंगा आरती की गई। गंगा आरती के साथ सूर्य पूजा भी की गई। हजारों श्रद्धालु इस मनोरम दृश्य के साक्षी बने।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की पहली भस्म आरती आयोजित की गई। भस्म आरती में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पंजाब के अमृतसर स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में भी साल के पहले दिन संगतों का सैलाब पहुंचा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली केकनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में साल के पहले दिन भव्य आरती की गई। आरती में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्राचीन हनुमान मंदिर के अलावा, दिल्ली के ही लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में भी आरती की गई। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में नए साल 2024 की पहली काकड़ आरती की गई।

विश्व प्रसिद्ध आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने नए साल के अवसर पर भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर को ताजे पुष्पों से सजाया। केरल के सबरीमाला मंदिर में भक्तों ने भगवान अयप्पा के सामने माथा टेका और प्रार्थना की। तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित गिरजाघरों में नए साल की शुरुआत में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई।
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में भी लोग नए साल के जश्न में डूबे दिखे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नए साल का जश्न मनाया गया। दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवाला मंदिर में साल 2024 की पहली आरती हुई। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और नई दिल्ली के कनॉट पैलेस जमकर भीड़ रही। थाईलैंड के बैंकॉक में आतिशबाजी के साथ नए साल की शुरुआत का जश्न मनाया गया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की बधाई दी
नई दिल्ली, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में सिंधिया के देश में विमानन संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की है।