दिल्ली देश की राजधानी है और यहां 200 से अधिक गांव हैं। इनमें बुनियादी ढांचे की कमी है। यहां बहुत सारी समस्याएं हैं। सड़कें नहीं हैं। कुछ गांवों में कोई सामुदायिक केंद्र नहीं है। 200 villages of Delhi NCR region have got a new ray of hope with the statement of Shri Vinay Kumar Saxena Ji Adl. Governor of Delhi.
कुछ में स्कूल, अस्पताल की समस्या है। दिल्ली ग्रामोदय अभियान’ पर दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजनिवास में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के गांवों को विकसित करने की जरूरत है और इसी वजह से ‘संवाद’ शुरू किया गया है। उन्होंने दिल्ली के गांवों का सर्वांगीण विकास करने की बात कही।

उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानने और उनका समाधान निकालने के लिए ‘राजनिवास में संवाद’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। अमूमन मई 2022 में पदभार संभालने के बाद से ही उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना विभिन्न लोगों से राजनिवास में मिलते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने अपनी इस पहल को औपचारिक रूप देते हुए एक नई शुरुआत की है।

इसी नई पहल ‘राजनिवास में संवाद’ के तहत उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों आलमीनों और मुअज्जिनों से राजनिवास में मुलाकात की। 2 जनवरी मंगलवार को वह डीडीए के ‘दिल्ली ग्रामोदय अभियान’ के तहत दिल्ली के गांवों में रह रहे निवासियों और किसानों से भी मिले।

उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना समाज के अलग-अलग वर्गों के 50 हजार से अधिक लोगों से राजनिवास में औपचारिक या अनौपचारिक रूप से मुलाकात कर चुके हैं। हर महीने 3 हजार से अधिक लोग उनसे मिलते हैं।