Politics – दिल्ली में झूठ की हार : जय भगवान गोयल

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Delhi elections 2025 : International working president of BJP Shri Jai Bhagwan Goyal stated that capital is now free from fake promises of AAP. He called this historic success as victory of Truth over lies.

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में प्रचंड जीत पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने इसे “झूठ की हार” करार दिया है। भाजपा की शानदार जीत के उपलक्ष में शाहदरा स्थित कार्यालय में जोरदार आतिशबाजी की गई, पटाखे छोड़े गए और लड्डू बांटे गए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि झूठ के सहारे अधिक समय तक सत्ता में टिकना असंभव है। आम आदमी पार्टी ने झूठ के दम पर सत्ता हासिल की थी और शासन में रहते हुए लगातार जनता को गुमराह करती रही। दिल्ली को विकास के नाम पर अराजकता और अव्यवस्था में धकेल दिया गया, जिससे राजधानी नरक बनकर रह गई। श्री गोयल ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं की हार इस बात का संकेत है कि अब पार्टी जल्द ही देशभर में बिखर जाएगी। उन्होंने भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत दिल्ली की जनता की जागरूकता और भाजपा के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है, जिसने झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक विजय प्राप्त की।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *