Central minister and Janata Dal Karnataka state H D Kumaraswamy demanded CM Siddaramaiah to suspend deputy CM Shiv Kumar after the Bangalore Stampede where 11 innocent people died and over 50 people got serious injuries.
केंद्रीय मंत्री एवं कर्नाटक प्रदेश जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले प्रशासन पर निशाना साधा है और इसके लिए उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

बेंगलुरु में भगदड़ के समय पुलिस और प्रशासन क्या कर रही थी : भाजपा नेता वी मुरलीधर
भाजपा नेता वी मुरलीधर ने कर्नाटक (बेंगलुरु) में हुए भगदड़ को लेकर कहा कि राज्य में अगर कहीं जश्न मनाया जा रहा है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य की होती है। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था करनी चाहिए थी। इस प्रकरण में पुलिस क्या कर रही थी। इस घटना के बावजूद जश्न मनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार को इसके बारे में बताना पड़ेगा कि इस जश्न को लेकर किस तरह की तैयारी की थी।

श्री कुमारस्वामी ने इस त्रासदी को ‘एक निर्दयी और आत्म-मुग्ध सरकार की परिभाषित छवि’ बताया है। उन्होंने आरसीबी के खिलाड़ियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में 11 लोगों की मौत के लिए उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को जिम्मेदार ठहराया और उन पर गलत निर्णय तथा व्यक्तिगत महिमामंडन के प्रति इस खतरनाक जुनून का आरोप लगाया।
उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से श्री शिवकुमार को कैबिनेट से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी में अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य के शीर्ष नेतृत्व की निंदा करते हुए कहा कि वह “अहंकारी” हैं और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार पर पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया है।

श्री कुमारस्वामी ने कहा, “मुख्यमंत्री निष्क्रिय हैं, गृह मंत्री कठपुतली हैं और उपमुख्यमंत्री बेलगाम हैं।” उन्होंने जल्दबाजी में दो समानांतर समारोहों का आयोजन किये जाने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और पहला विधान सौधा के पास और दूसरा स्टेडियम में इस तरह के कार्यक्रम जल्दबाजी में आयोजित किये जाने के पीछे क्या मकसद है। उन्होंने कहा, “टीम ने मंगलवार रात को आईपीएल जीता। अगली सुबह सम्मान समारोह के लिए इतनी भीड़ क्यों थी। हवाई अड्डा पर टीम का स्वागत किसने किया। केवल श्री शिवकुमार और उनके वफादारों ने। क्या यह श्री शिवकुमार आरसीबी टीम थी।” उन्होंने भीड़ की इस तरह की बढ़ोतरी के लिए सरकार के समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

श्री कुमारस्वामी ने कहा, “अगर उचित तैयारी के साथ एक भी सुनियोजित कार्यक्रम होता, तो इस आपदा से बचा जा सकता था। यह एक पीआर सर्कस था जिसका उद्देश्य एक व्यक्ति का महिमामंडन करना था और प्रशंसकों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।” घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में “थोड़ी भी जवाबदेही है” तो उन्हें अपने उपमुख्यमंत्री को बर्खास्त करके इसकी शुरुआत करनी चाहिए।
स्टेडियम में भगदड़ के लिए व्यक्तिगत महिमामंडन के प्रति खतरनाक जुनून जिम्मेदार-एचडी कुमारस्वामी
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी एवं कर्नाटक राज्य जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष ने बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में हुई मौतों को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए इस त्रासदी को ‘एक असंवेदनशील और आत्म-अभिमानी सरकार की छवि’ के रूप में परिभाषित किया है।
श्री कुमास्वामी ने कल देर रात यहां स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य के शीर्ष नेतृत्व को ‘अक्खड़’ बताया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपनी सरकार पर पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री निष्क्रिय हैं, गृह मंत्री एक कठपुतली हैं और उपमुख्यमंत्री बेलगाम हैं।’

श्री कुमारस्वामी ने दो समानांतर समारोहों (एक विधान सौध के पास और दूसरा स्टेडियम में) के आयोजन की जल्दबाजी की निंदा की और कहा कि यह आयोजन प्रशासन की लापरवाही और खराब निर्णय क्षमता का परिणाम है।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को व्यक्तिगत रूप से आरसीबी के घर वापसी समारोह के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री की कथित खराब निर्णय क्षमता और व्यक्तिगत महिमामंडन के प्रति खतरनाक जुनून को जिम्मेदार ठहराया।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘शिवकुमार की व्यक्तिगत महिमा की चाहत ने उन्हें इस तरह के बड़े आयोजन के प्रबंधन में लापरवाही बरतने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप यह त्रासदी हुई।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा,’मुख्यमंत्री सिद्दारामैया तुरंत अपने उपमुख्यमंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करें। श्री शिवकुमार की लापरवाही और व्यक्तिगत महिमामंडन के कारण हुई इस त्रासदी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन्हें कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए। राज्य सरकार को इस त्रासदी के लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए। यह सिर्फ कुप्रबंधन नहीं है; यह बुनियादी प्रशासन का पूर्ण पतन है। छह लोगों की दुखद मौत हुई है, जो रोकी जा सकती थी। कौन जिम्मेदारी लेगा , एक बार फिर, गृह मंत्री ने लोगों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफलता दिखाई है।’

उन्होंने कहा,’टीम ने मंगलवार रात ही आईपीएल जीता था। फिर अगले सुबह सम्मान समारोह के लिए इतनी भीड़ क्यों थी , हवाई अड्डे पर टीम का स्वागत करने कौन आया था , केवल डीके शिवकुमार और उनके समर्थक। क्या यह डीके शिवकुमार आरसीबी टीम थी’
उन्होंने भीड़ के दबाव के लिए सरकार के समन्वय की कमी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को दोषी ठहराया। श्री कुमारस्वामी ने कहा,’अगर एक ही, अच्छी तरह से योजनाबद्ध कार्यक्रम होता जिसमें उचित तैयारी होती, तो इस आपदा से बचा जा सकता था। इसके बजाय यह एक पीआर सर्कस था जिसका उद्देश्य एक व्यक्ति को दिखाना था – और प्रशंसकों ने इसकी कीमत चुकाई।’
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रशंसकों की सुरक्षा और कल्याण के बजाय प्रचार और आत्म-प्रचार था। श्री कुमारस्वामी ने मांग की कि सरकार इस त्रासदी के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। गौरतलब है कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में कम से कम 11 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है।

बेंगलुरु में भगदड़ के समय पुलिस और प्रशासन क्या कर रही थी : भाजपा नेता वी मुरलीधर
भाजपा नेता वी मुरलीधर ने कर्नाटक (बेंगलुरु) में हुए भगदड़ को लेकर कहा कि राज्य में अगर कहीं जश्न मनाया जा रहा है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य की होती है। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था करनी चाहिए थी। इस प्रकरण में पुलिस क्या कर रही थी। इस घटना के बावजूद जश्न मनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार को इसके बारे में बताना पड़ेगा कि इस जश्न को लेकर किस तरह की तैयारी की थी।
उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह कर्नाटक सरकार की सबसे बड़ी गलती होगी। जांच करने के बाद सरकार को बताना चाहिए कि किस स्तर पर गलती हुई है। राज्य की जनता की जान की परवाह नहीं करना किसी मुख्यमंत्री के लिए अच्छा नहीं है, यह शोभा नहीं देता है।

बता दें कि आईपीएल में आरसीबी टीम की जीत के जश्न के दौरान हजारों क्रिकेट प्रशंसक विधानसभा के सामने और चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास एकत्र हुए थे। इस दौरान भगदड़ मच गई थी।आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
बेंगलुरु, 04 जून रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार को दुखद हो गया, जब यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से 20 से अधिक प्रशंसक घायल हो गए और तीन की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब प्रशंसक आरसीबी टीम द्वारा आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल हो रहे थे।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल में तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया और दो अन्य की हालत गंभीर है, दोनों का गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। भगदड़ तब मची जब हजारों प्रशंसक विभिन्न द्वारों से जल्दबाजी में स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पहुंचाया और उन्हें पास के बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पाई।

एक अलग घटना में, स्टेडियम में कूदने के लिए गेट पर चढ़ते समय एक प्रशंसक गिर गया और उसका पैर टूट गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, वे भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोग जश्न की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ते और शाखाओं पर बैठते देखे जा सकते हैं। घटना के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।
कर्नाटक सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विधान सौधा से चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम तक विजय परेड को रद्द कर दिया था। पुलिस ने बताया कि वे मंगलवार रात से ही जश्न मना रही भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं। पूरी रात सुरक्षा बल उन्हें नियंत्रित करने और यह सुनिश्चित करने में लगे रहे कि कोई अप्रिय घटना न हो। सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को देखने के लिए विधान सौधा परिसर में भी भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

इससे पहले, जब बुधवार को आरसीबी की टीम यहां एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंची, तो डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को गुलदस्ते भेंट किए। शिवकुमार ने विशेष रूप से क्रिकेटर विराट कोहली का स्वागत किया और उन्हें आरसीबी टीम का झंडा और कन्नड़ झंडा दोनों भेंट किए। विराट कोहली ने खुशी-खुशी झंडे स्वीकार किए और डिप्टी सीएम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। शिवकुमार को एयरपोर्ट जाते समय अपनी कार से आरसीबी का झंडा लहराते भी देखा गया।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने लिखा, ‘बंगलूरू में भगदड़ की दुखद घटना घटी। जश्न का माहौल दुःस्वप्न में बदल गया। कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा आरसीबी के आईपीएल अभियान का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में, खराब योजना और भीड़ के कुप्रबंधन के कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ में 7 लोगों की जान चली गई। भगदड़ में 16 घायल, कई की हालत गंभीर है। इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। राज्य सरकार द्वारा बुनियादी प्रशासनिक दूरदर्शिता की कमी और भीड़ नियंत्रण में विफलता के कारण अपूरणीय क्षति हुई है। जवाबदेही तय की जानी चाहिए। लापरवाही के कारण जान गई, संयोग से नहीं।’

वहीं, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, ’11 से अधिक लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए। राज्य सरकार को इस त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक आरसीबी की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली आयोजित करने की जल्दबाजी की, जिससे यह घटना हुई।’

विजयेंद्र ने कहा, ‘राज्य सरकार ने कभी पूर्व तैयारियों की परवाह नहीं की। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका परिणाम 11 से अधिक लोगों की मौत के रूप में सामने आया। कुछ लोग आईसीयू में हैं। मैंने कुछ पीड़ितों से बात की, अंदर कोई पुलिस नहीं थी, कोई एम्बुलेंस सुविधा नहीं थी।’ वहीं, कर्नाटक विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा एमएलसी चलवडी नारायणस्वामी ने कहा, ‘यह घटना सरकार की वजह से हुई। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि कितने लोग आएंगे, क्या सावधानियां बरतनी होंगी। यह सुरक्षा में चूक है।’
उप-मुख्यमंत्री शिवकुमार ने क्या कहा?

वहीं, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, ‘आरसीबी की जीत पर पूरा कर्नाटक उत्साहित है। युवा पीढ़ी से लेकर पुरानी पीढ़ी तक, हर कोई खुश है। 18 सत्र के लंबे इंतजार के बाद हमें सफलता मिली है। मैं कोहली को चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए बधाई देता हूं और कर्नाटक के प्रति उनकी वफादारी की सराहना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह शुरुआत है और कप आरसीबी के पास ही रहेगा।’
भारी भीड़ को लेकर शिवकुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह नियंत्रण में आने वाली भीड़ नहीं है। मैं बंगलूरू और कर्नाटक के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। हम विक्ट्री परेड निकालना चाहते थे, लेकिन भीड़ बेकाबू है।’ शिवकुमार ने आरसीबी के जश्न के दौरान हुई अफरातफरी पर कहा कि यह युवा जोश से भरी भीड़ थी, हम लाठी का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘बंगलूरू में आरसीबी के जश्न के दौरान हुई मौतों की कोई जानकारी नहीं है। विस्तृत जानकारी मिलने पर सूचित करेंगे। भीड़ बेकाबू थी, पुलिस को परेशानी हो रही थी, इसलिए हमें परेड को रोकने का फैसला लेना पड़ा।’

शिवकुमार ने कहा, ‘मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है। मैं बाद में अस्पताल भी जाऊंगा। मैं उन डॉक्टरों को परेशान नहीं करना चाहता जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। अभी सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती। हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम को छोटा कर दिया। कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। लाखों लोग आए जमा हुए थे।’

दरअसल, विधान सौधा में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और राज्यपाल की मौजूदगी में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही बीच में बारिश हुई। इसके बाद खिलाड़ी और वहां मौजूद लोग भागते नजर आए। खिलाड़ी तुरंत जाकर बस में चढ़ गए। इसके बाद न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपडेट दिया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जमा हुई थी। वहां एक बच्चा बेहोश हुआ, जिसे लेकर पुलिस दौड़ती नजर आई। पीटीआई के मुताबिक, प्रशांसक के पेड़ और बस पर चढ़कर अपनी टीम की झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया, जिसमें कुछ प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवार और फेंस पर चढ़ते नजर आए। अपनी चैंपियन टीम की झलक पाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर और विधान सौधा के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।