President of Bharat Republic Smt. draupadi Murmu have returned from Angola and Botswana. It was President’s 6 days diplomatic tour to these countries.
नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आयीं।

श्रीमती मुर्मु आठ नवंबर से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा पर थीं। भारत के राष्ट्रपति की इन दोनों अफ्रीकी देशों की यह पहली राजकीय यात्रा थी। इस दौरान वह चार दिन अंगोला की यात्रा पर रहीं और फिर मंगलवार को बोत्सवाना पहुंची थीं।

राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को श्रीमती मुर्मु के स्वदेश लौटने की जानकारी दी। श्रीमती मुर्मु ने इस यात्रा के दौरान ऊर्जा, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों अफ्रीकी देशों के साथ मजबूत संबंधों के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
अंगोला की यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राष्ट्रपति अंगोला के बाद मंगलवार को बोत्सवाना पहुंची और वहां के राष्ट्रपति डुमा बोको के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। राजकीय यात्रा के अंतिम दिन उन्होंने गुरुवार को बोत्सवाना के उपराष्ट्रपति नदाबा नकोसिनाथी गाओलाथे और विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक की।