BJP registered a historical victory in Bihar elections today. People of Bihar decoded the farse promises of INDI Alliance and denied its approval. NDA BJP got 202 seats and INDI Alliance only 35, others only 6. All Top leaders Modi, Shah, SIngh, Nadda, Gadkari Ji and BJP workers Thanked people of Bihar for trusting NDA and Modi Governance.
बिहार में सिर चढ़कर बोला पीएम मोदी का जादू, जहां-जहां की रैलियां, वहां एनडीए की बल्ले-बल्ले
नई दिल्ली, बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर आ रहे रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि महागठबंधन को करारा झटका लगता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू साफ-साफ देखने को मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में जहां-जहां रैलियां की, वहां पर भाजपा और एनडीए गठबंधन को फायदा मिला। पीएम मोदी ने राज्य में 14 रैलियां और एक रोड शो किया, जिसका असर अब रुझानों में साफ नजर आ रहा है और इससे साफ पता चल रहा है कि भाजपा के साथ उनके गठबंधन सहयोगियों को इसका लाभ मिलता दिख रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जहां-जहां चुनावी रैलियों को संबोधित किया, वहां-वहां जनता ने जमकर मतदान किया और इसकी गवाही चुनाव आयोग के आंकड़े दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली की शुरुआत भारत रत्न ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव समस्तीपुर से की थी। समस्तीपुर में पहले चरण में वोटिंग हुई और यहां 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। इसी सीट से एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू नेता अश्वमेध देवी 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है।
इसी दिन पीएम मोदी ने बेगूसराय में भी जनसभा को संबोधित किया और यहां पर 69.87 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद 30 अक्टूबर को पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों जगहों पर पहले चरण में मतदान हुए। मुजफ्फरपुर में 71.81 प्रतिशत और छपरा में 63.86 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, रुझानों में मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार 18 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
पीएम मोदी ने अपनी चुनावी सभा में इंडी गठबंधन पर छठी मैया का अपमान करने का आरोप लगाया है, जिसका फायदा भी चुनाव परिणामों के रुझान में साफ नजर आ रहा है।
2 नवंबर को पीएम मोदी ने नवादा और आरा (भोजपुर) में दो जनसभाए कीं। इसके अलावा पटना में इसी दिन उन्होंने रोड शो भी किया। नवादा में 57.86 प्रतिशत, आरा (भोजपुर) में 59.90 प्रतिशत और पटना में 59.02 प्रतिशत वोटिंग हुआ। रुझानों में नवादा से एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू नेता विभा देवी आगे चल रही हैं।
पटना के विधानसभा सीटों की बात की जाए तो मोकामा में जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह अब निर्णायक बढ़त की ओर जाते दिख रहे हैं, बख्तियारपुर से लोजपा (रामविलास) के अरुण कुमार आगे हैं, जबकि दीघा से भाजपा के संजीव चौरसिया, बांकीपुर से बिहार के मंत्री नितिन नबीन, कुम्हरार से भाजपा के संजय कुमार आगे हैं। पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुमार आगे चल रहे हैं।
पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद तीन नवंबर को प्रधानमंत्री ने कटिहार और सहरसा में रैली को संबोधित किया। कटिहार में 79.10 प्रतिशत और सहरसा में 69.38 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसके बाद पीएम मोदी ने दूसरे चरण की सीटों के लिए भागलपुर और अररिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। 11 नवंबर को मतदान हुआ जिसमें भागलपुर में 67.75 प्रतिशत और अररिया में 70.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भागलपुर में भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे रुझानों में आगे चल रहे हैं। वहीं, अररिया से एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू नेता शगुफ्ता अजीम आगे चल रही हैं।
7 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने भभुआ (कैमूर) और औरंगाबाद में जनसभाओं को संबोधित किया। भभुआ (कैमूर) में 68.57 प्रतिशत वोटिंग हुई, वहीं औरंगाबाद में 65.47 प्रतिशत मतदान हुआ।
8 नवंबर को पीएम मोदी ने बेतिया और सीतामढ़ी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मतदान के दौरान बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में 71.38 प्रतिशत और सीतामढ़ी में 67.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
चुनाव की वोटिंग और रुझानों से स्पष्ट हो जाता है कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का काफी असर हुआ है।
बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 64 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।नई दिल्ली, बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में उत्साह का माहौल है और पार्टी नेता मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। मतगणना के रुझानों से उत्साहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के साथ बिहार विजय का जश्न मनाया।
‘बिहार की महिलाओं का विश्वास जीत गया’, एनडीए की वापसी पर जदयू ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली, एनडीए के मुख्य घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान आए रुझानों पर उत्साह व्यक्त किया है। साथ ही पार्टी का मानना है कि यह बिहार की महिलाओं के विश्वास की जीत है।

बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से विधानसभा चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान आने लगे थे। 243 विधानसभा सीटों पर आए रुझानों में एनडीए को 200 प्लस सीटों का बहुमत मिल रहा है। हालांकि, अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं हुई है। लेकिन, राजनीतिक पंडित मानते हैं कि 20 साल नीतीश कुमार ने बिहार का नेतृत्व किया, उसके बावजूद इस तरह का जनादेश मिलना अपने आप में ऐतिहासिक है।
चुनाव में मिले ऐतिहासिक रुझान को लेकर जदयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “जीता है बिहार की महिलाओं का विश्वास, जीता है एनडीए, जीता है बिहार।“
जदयू ने लिखा, “नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विपक्ष के अहंकार, इन सबको बिहार की राजनीति की सीमा के बाहर धकेल दिया है। यही है सुशासन का असली प्रभाव और यही है बिहार का आत्मविश्वास।“
जदयू ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आज विपक्ष की बकवास हार रही है, बिहार का विकास जीत रहा है। आज कोई एक नहीं, पूरा बिहार जीत रहा है।“

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से भाजपा-जदयू, लोजपा(रामविलास) के पार्टी ऑफिस में जीत की लहर देखने को मिल रही है। यहां पर सुबह से ही कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। एक दूसरे को मिठाई खिलाने का दौर जारी है। पटाखे छोड़े गए, होली खेली गई। जदयू नेताओं ने कहा कि आज पूरा बिहार दीपावली मना रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर दो चरण में मतदान हुए, 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान किया गया। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। 14 नवंबर को जारी रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिल रहा है।
बिहार की जनता ने दिया एनडीए को जनादेश, लोग जंगलराज नहीं चाहते : जी. किशन रेड्डी
बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान रुझानों में राष्टीय जनतांत्रिक पार्टी (एनडीए) बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। इससे एनडीए के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि बिहार बदल चुका है, जनता दोबारा से जंगलराज नहीं चाहती।
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें पहले से ही पूरी उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता हो रहे बदलावों से अवगत है। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य जंगलराज के दौर से निकलकर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में आ गया है। लोग हर क्षेत्र में सरकारी विकास कार्यों को सही ढंग से देख रहे हैं। जंगलराज का दौर कैसा था यह सब कोई जानता है। अब बिहार बदल चुका है और जनता प्रदेश को दोबारा से जंगलराज में नहीं लेकर जाना चाहती है। जनता जागरूक हो चुकी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बेहतर काम का परिणाम है जो एनडीए को बहुमत मिल रहा है।
जेडीयू उम्मीदवार नरेंद्र नारायण यादव कहते हैं, “जैसे चावल देखकर पता चलता है कि वह गीला है या सूखा, वैसे ही साफ है कि एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है। मुझे न सिर्फ़ उम्मीद है, बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार दो-तिहाई बहुमत से बनेगी। हम लंबित विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।”
भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यहां की जनता और मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सभी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मोदी मैजिक, मोदी है तो मुमकिन है। आज का नतीजा पीएम मोदी की सभाएं और सभाओं में जनता के जनसमर्थन का परिणाम है। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति भी काम आई है।