T20 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

India beat South Africa by 101 runs in its first T20 match. Indian Cricket team is leading with 1-0 points. Jaspreet Bumrah created history with scoring 100 wickets and Hardik Pandya ruled the pitch with power play. हार्दिक का हरफनमौला प्रदर्शन, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया

कटक, हार्दिक पंड्या (नाबाद 59/एक विकेट) और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मंगलवार को पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 16 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। क्विंटन डी कॉक (शून्य) और ट्रिस्टन स्टब्स (14) को अर्शदीप ने आउट किया।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। डेवाल्ड ब्रेविस (22) ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाये। कप्तान एडन मारक्रम (14) और मार्को यानसन 12 रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने लुथो सिपामला (दो) को आउटकर 74 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की पारी को समेट दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। शुभमन गिल (चार) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) रन बनाकर आउट हुये। दोनों बल्लेबाजों को लुंगी एन्गिडी ने आउट किया। इसके बाद तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभालाने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों अभी टीम के स्कोर पर 48 के स्कोर तक ले गये थे कि अभिषेक शर्मा 17 को लुथो सिपामला ने आउटकर भारत को तीसरा झटका दिया। शुरुआत 10 ओवरों में पिच पर उछाल और धीमापन के कारण भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे खुलकर नहीं खेल सके। इसके बाद तिलक वर्मा (26) और अक्षर पटेल (23) रन बनाकर आउट हुये। शिवम दुबे 11 रन बनाकर आउट हुये।

शुरुआती 10 ओवर में बल्लेबाजी बेहद कठिन थी। अतिरिक्त उछाल और पिच का धीमापन बल्लेबाज़ों के लिए काफी मुश्किलें पेश कर रहा था। हालांकि गिरते विकेटों के बीट हार्दिक ने कमाल की पारी खेलते हुए, भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया है। पिच पर स्पिनरों के लिए कुछ खास नहीं है। साथ ही ओस का असर साफ देखने को मिलेगा। ऐसे में भारत को यह मैच जीतने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में छह चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 59) रनों की पारी खेली। रोहित, सूर्यकुमार और कोहली के बाद 100 टी-20 में छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हार्दिक। जितेश शर्मा नौ रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एन्गिडी ने तीन विकेट लिये। लुथो सिपामला को दो विकेट मिले । डॉनोवन फ़रेरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

कटक, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह ने इस मुकाबले में एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह ने तीनो फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह से पहले 100 विकेट के आंकड़ा अर्शदीप सिंह ने पार किया था। वह अर्शदीप सिंह के बाद टी20आई में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करके अपना विकेटों का शतक पूरा किया।

आईसीसी वनडे रैंकिंग: रोहित शर्मा शीर्ष पर कायम, विराट कोहली नंबर 2 पर पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वनडे फॉर्मेट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में रोहित शर्मा शीर्ष पर कायम हैं, तो विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वह नंबर वन की कुर्सी पर मजबूती से जमे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 57, 14, और 75 की पारी ने रोहित का नंबर वन रैंक पर कब्जा बरकरार रखा है।

विराट कोहली ने ताजा रैंकिंग में 2 स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरी रैंक हासिल की है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 135, 102, और 65 रन की पारी खेली। इन तीन पारियों की मदद से वे न सिर्फ सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने बल्कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी लंबे समय बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे। बता दें कि रोहित और विराट सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं। भारतीय टीम के वनडे फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे, आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर हैं।

श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंजरी की वजह से श्रेयस और गिल दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। केएल राहुल ने भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 12वें स्थान पर हैं। क्विंटन डी कॉक 3 स्थान ऊपर की छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *