PMO – बंगाल में ‘महाजंगलराज’ खत्म : असम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

PM Modi is on Assam and Bengal visit. PM unveiled Assam’s first CM Bordoloi’s statue that is made by world renowned artist Shri Ram Sutar Ji who recently been passed away at the age of 100 years. असम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बारदोलोई की प्रतिमा का अनावरण किया

गुवाहाटी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर बने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के बाहर स्थापित की गई उनकी 80 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

बोरदोलोई की प्रतिमा प्रसिद्ध कलाकार राम सुतार ने बनाई थी, जिनका बुधवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। सुतार ने ही मुगलों को हराने वाले प्रसिद्ध अहोम जनरल लचित बोड़फूकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई थी, जिसका मार्च 2024 में मोदी ने ही अनावरण किया था।

 ⁠अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने कांग्रेस नेता रहे गोपीनाथ बारदोलोई को भारत रत्न से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की असम यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे। वह असम में करीब 15,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके कैबिनेट सहयोगियों, गुवाहाटी के महापौर मृगेन शरणिया और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

बंगाल में ‘महाजंगलराज’ खत्म होगा, भाजपा का विरोध कर जनता को कष्ट दे रही टीएमसी: प्रधानमंत्री मोदी

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर हमला बोला और राज्य की मौजूदा स्थिति को ‘‘महाजंगलराज’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण राज्य के विकास में बाधा बन चुके हैं।

कोलकाता से फोन के जरिये नदिया जिले के ताहिरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक मौका देकर ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार बनाएं।

रैली स्थल पर घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर वहां बने अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर सका, जिसके बाद उन्हें कोलकाता हवाई अड्डे वापस लौटना पड़ा।

 ⁠मोदी ने परिवर्तन संकल्प सभा में कहा, “तृणमूल कांग्रेस चाहे जितना विरोध करे, लेकिन वह लोगों को बंधक नहीं बना सकती, उन्हें कष्ट नहीं दे सकती और बंगाल के विकास को नहीं रोक सकती।” परिवर्तन संकल्प सभा इस वर्ष बंगाल में ऐसी चौथी सभा है।

मोदी ने दावा किया, “हम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का ‘महाजंगलराज’ खत्म कर देंगे, जहां भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति हावी है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रही है ताकि ‘‘घुसपैठियों को पहचानने से बचाया जा सके।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “बंगाल की जमीनी हकीकत यह है कि लोग तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं।” उन्होंने कहा, “राज्य की गली-गली में ‘बांचते चाई, बीजेपी ताई’ (जीने के लिए भाजपा चाहिए) का नारा गूंज रहा है।”

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि कम दृष्यता होने के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में नहीं उतर पाया, जिसके बाद यह कोलकाता हवाई अड्डे लौट गया।

मोदी आज ही दो दिवसीय असम यात्रा के लिए गुवाहाटी जाएंगे, जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इस बीच, ताहिरपुर के नेताजी पार्क रैली स्थल पर हंगामा हो गया, जब बढ़ती भीड़ ने अपना धैर्य खो दिया और अंदर घुसने की कोशिश की, जो पहले ही पूरी तरह से भर चुका था।

भीड़ ने रैली स्थल के एक वीआईपी प्रवेश द्वार को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जिसके बाद जिले की पुलिस और प्रशासन को भीड़ को संभालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री पूर्वाह्न लगभग 10:40 बजे कोलकाता पहुंचे थे।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *