Good News Bengal -शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बंगाल

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Kolkata /Brigade Parade Ground : It was an emotional and historic moment in the history of blood soaked streets of Bengal today as Suvendu Adhikari took oath as Newly elected Chief Minister of the state of Bengal. It was not only an era end of Cruel Mamta Raj that seen lakhs of Hindu murders, brutality assaults and massacre of Bengali Hindu Man and women within 15 years of her lawless brutality but also it is a fresh inning of Sushashan / Good Governance and law bonded Government in Bengal. Surprisingly mamata banerjee too reached the venue in a saffron saree. बंगाल में सत्ता का ऐतिहासिक हस्तांतरण: एक ओर शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण

कोलकाता शहर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी का राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नई सरकार का आगाज. -ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में हुआ भव्य समारोह

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हुई, जब बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान लाखों की संख्या में उमड़े समर्थकों के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा।

शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग शुक्रवार को प्रशस्त हुआ था, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। पार्टी नेतृत्व ने बंगाल की जमीनी राजनीति में उनके गहरे प्रभाव और सांगठनिक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य की कमान सौंपी है। अमित शाह ने खुद उनके नाम की घोषणा करते हुए इसे बंगाल के विकास और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिसे पार्टी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शपथ ग्रहण में शीर्ष नेतृत्व का शामिल होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार के लिए पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी यह सरकार कितनी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था और आर्थिक सुधारों को अपनी प्राथमिकता बताया है।

पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश का ‘‘अमर सितारा’’ बताया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि टैगोर की ‘‘अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति’’ ने युगों-युगों तक लोगों का मार्गदर्शन किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘…‘जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे’ जैसे महान संदेश से प्रेरित होकर मानव सभ्यता आगे बढ़ती रहे। कवि-संत की जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वप्रसिद्ध कवि-संत गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। उनकी अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति ने सदियों से हमारा मार्गदर्शन किया है। बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश में वह सदैव अमर सितारे की तरह चमकते रहेंगे।’’

बंगाल में भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं, श्यामा प्रसाद के सपनों को पूरा करेगी : दिलीप घोष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में बनने वाली पार्टी की पहली सरकार जनता की आकांक्षाओं और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करेगी।

राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खड़गपुर सदर के विधायक घोष ने कहा कि पार्टी ने पूर्वी भाग में राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है।

घोष ने कहा, ‘‘हमने लंबे समय तक संघर्ष किया। अब उसका परिणाम सामने आया है और सत्ता परिवर्तन हो चुका है। हमें जनता की इच्छाओं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि नई सरकार राज्य में ‘‘तृणमूल कांग्रेस के कुशासन’’ के खिलाफ पार्टी के संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देगी।

पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शपथ लेने वाले हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के लगभग 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

अधिकारी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *