Most awaited movie of Sunny Deol “Batwara 1947” is all set to hit Cinema halls on August 14, 2026.The censor board have generated Certificate A with Zero cuts in the movie. सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म ‘बटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के मिला ए सर्टिफिकेट, आज रिलीज होगा शानदार ट्रेलर

हैदराबाद, 28 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वतंत्रता दिवस के महीने में आने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म
फिल्ममेकर्स ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बिना किसी सिंगल कट के पास कर दिया है, हालांकि इसे ‘ए’ (वयस्क) सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान के निर्माण में बनी इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

14 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
यह फिल्म प्रसिद्ध नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या’ पर आधारित है, जो 1947 के विभाजन के दौर की एक मर्मस्पर्शी कहानी बयां करती है। आगामी 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म से मेकर्स को ‘गदर’ जैसी ऐतिहासिक सफलता की ही उम्मीद है।
