International Cinema Star Junior NTR got injured during the shoot of his upcoming movie “Dragon”. Jr. NTR is advised to take complete rest for another 2 months to recover. ‘ड्रैगन’ के सेट पर जूनियर एनटीआर के साथ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट

मुंबई, साउथ सिनेमा और दुनिया भर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर जूनियर एनटीआर के चाहने वालों के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। सुपरस्टार एनटीआर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग में बिजी थे। इसी दौरान सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें वे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें मेडिकल मदद दी गई और डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। चिकित्सा जांच के बाद यह बात साफ हो गई कि चोट थोड़ी गंभीर है और इसके लिए एक्टर को शूटिंग से पूरी तरह दूरी बनानी पड़ेगी।

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का शेड्यूल बेहद बिजी और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। शाम के समय एक सीन की शूटिंग के दौरान एनटीआर के कंधे में अचानक चोट लग गई। दर्द की वजह से सेट पर हड़कंप मच गया और फौरन शूटिंग रोक दी गई। इसके बाद जूनियर एनटीआर को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। डॉक्टर जे. मधुसूदन राव और डॉक्टर आर. ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की निगरानी में उनके कई मेडिकल टेस्ट किए गए। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टरों ने जूनियर एनटीआर को लगभग 2 महीने तक पूरी तरह से आराम करने की हिदायत दी है।

जूनियर एनटीआर की सेहत पर डॉक्टरों की टीम ने क्या कहा
चोट की खबर सामने आते ही फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि, स्थिति को संभालते हुए एक्टर की ऑफिशियल टीम ने एक बयान जारी कर पूरी जानकारी दी। टीम ने साफ किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है और उनका उचित इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों का मानना है कि कंधे की इस चोट को पूरी तरह से ठीक होने में 2 महीने का समय लगेगा। अगर वे इस दौरान किसी भी तरह की शारीरिक एक्टिविटी या शूटिंग करते हैं, तो प्रोब्लम बढ़ सकती है। इसलिए फिलहाल उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ सेहत में सुधार पर है।
क्या रुक जाएगी ‘ड्रैगन’ फिल्म की शूटिंग
जूनियर एनटीआर अपने काम को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं और उनका वर्क शेड्यूल काफी बिजी रहता है। लेकिन इस अचानक आई चोट के कारण उनके मौजूदा सभी प्रोजेक्ट्स पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग गया है।

फिल्म ‘ड्रैगन’ एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसमें बिजू मेनन, रुक्मिणी वसंत और खुशबू सुंदर जैसे मंजे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जून 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय की गई है। फिलहाल के लिए शूटिंग रोक दी गई है, हालांकि फिल्म के मेकर्स का मानना है कि एक्टर के ठीक होने के बाद काम की रफ्तार को दोबारा तेज कर लिया जाएगा।
बता दें कि साल 2025 में बड़े पर्दे पर आई फिल्म वॉर-2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का पहली बार एक साथ पर्दे पर दिखाई दिए। एक तरफ जहां ऋतिक अपनी दमदार कद-काठी और बेहतरीन एक्शन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर की दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक विशाल फैन फॉलोइंग है।

इन दोनों दिग्गजों का आमना-सामना पर्दे पर देखना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं था। इसके अलावा कियारा आडवाणी की मौजूदगी ने फिल्म के स्टार कास्ट को और भी ज्यादा आकर्षक और ग्लैमरस बना दिया था।