Bengal Kolkata -Work vs. Worship :Indian Trillionaire Gautam Adani and family never forgets to take out time to visit temples and puja in between the Super hectic work schedules. Adani Group Chairman Gautam Adani who is one of the largest investor of Bengal reached Kali-ghat to perform puja and worship Maa Kalika. बंगाल में निवेश की योजनाओं के बीच गौतम अडानी ने कालीघाट में की पूजा
कोलकाता, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुरुवार सुबह कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। वे पश्चिम बंगाल में बड़े निवेश की संभावनाओं पर विचार करने की अपनी ग्रुप की योजनाओं के सिलसिले में राज्य में आए है।

अडानी का यह दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है। इसमें निवेश प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक और न्यू टाउन में 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखने का कार्यक्रम शामिल है। ‘अडानी आरोग्य मंदिर’ नाम का यह अस्पताल राज्य में ग्रुप की पहलों में से एक है।
अडानी के नवनिर्मित कुमारतुली घाट का उद्घाटन करने की भी उम्मीद है, जिसे ग्रुप के सहयोग से विकसित किया गया है।
उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल में बड़े निवेश को आकर्षित करने और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।
श्री अधिकारी ने बार-बार औद्योगिक विकास और रोज़गार पैदा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है, जबकि राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि वह निवेश के मौकों को लेकर कई बड़े उद्योगपतियों के साथ बातचीत कर रही है।
अडानी ग्रुप के बंगाल में कई क्षेत्रों में निवेश करने की उम्मीद है, जिसमें स्वास्थ्य सवायें भी शामिल है, जहाँ एक परियोजना पहले ही शुरू हो चुकी है।

ग्रुप ने कोलकाता की दुर्गा पूजा से जुड़ी पहल की भी घोषणा की है।
यह आठ दुर्गा पूजा कमेटियों को चुनेगा और हर एक को 25 लाख रुपये का अनुदान देगा।
इस पहल का मकसद दुर्गा पूजा की कलात्मक और सांस्कृतिक परंपराओं को बड़े मंच पर दिखाना है।
कोलकाता की दुर्गा पूजा की विरासत को दिखाने के लिए देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों के लिए एक खास ‘पूजा प्रीव्यू टूर’ भी आयोजित किया जाएगा।
यह तीन दिन का कार्यक्रम 10, 11 और 12 अक्टूबर को होगा।
श्री अडानी और श्री अधिकारी की बैठक में ग्रुप के प्रस्तावित निवेश और पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के मौकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल
मुंबई, देश में जब भी अमीरों की बात होती अंबानी, अडानी का नाम सबसे पहले आता है। हाल ही में M3M हुरुन इंडिया ने लिस्ट जारी की है, जिसमें अंबानी को पछाड़कर अडानी आगे निकल गए हैं।
जब भी भारत के बड़े बिजनेसमैन या सबसे रईस शख्स का नाम आता है तो जेहन में अंबानी और अडानी जैसे नाम खुद-ब-खुद जुबान पर आ जाते हैं। लेकिन इन दोनों में से या भारत के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में और भी बहुत सारे नाम आते हैं। हाल ही में देश के रईसो से जुड़ी हुई एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें भारत के टॉप 27 रईसों के नामों का जिक्र हैं।
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी और उनका परिवार एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गया है। इस लिस्ट के मौजूदा समय में अनुसार अडानी परिवार की कुल संपत्ति करीब 9.23 लाख करोड़ रुपये है।
अडानी देश में सबसे धनी
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के लिस्ट में मुकेश अंबानी और उनका परिवार पहले नंबर पर था। इस साल अंबानी परिवार की संपत्ति घटकर करीब 8.63 लाख करोड़ रुपये रह गई। वहीं, अडानी परिवार की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले करीब 13% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
देश के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट
गौतम अडानी और परिवार
मुकेश अंबानी और परिवार
एलएन मित्तल और परिवार
साइरस पूनावाला और परिवार
रोशनी नाडर मल्होत्रा और परिवार
कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार
दिलीप सांघवी और परिवार
अजीम प्रेमजी और परिवार
अनिल अग्रवाल और परिवार
समीर मेहता और परिवार
देश में बढ़ी अरबपतियों की संख्या
इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब 1 अरब डॉलर यानी करीब 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले 391 अरबपति हैं। पिछले एक साल में ऐसे अरबपतियों की लिस्ट में 27 नाम और जुड़ गए हैं। 5 साल पहले भारत में 237 डॉलर अरबपति थे। यानी इस दरमियान इनकी संख्या काफी बढ़ी है।
सिनेमा और क्रिकेट से 6 नाम शामिल
शाहरुख खान और परिवार
अमिताभ बच्चन और परिवार
सलमान खान और परिवार
ऋतिक रोशन और परिवार
विराट कोहली
सचिन तेंदूलकर
महेंद्र सिंह धोनी
जानें कैसे बढ़ी सम्पत्ति?
इस रिपोर्ट के अनुसार अब सिर्फ पारंपरिक कारोबार ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डाटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों से भी बड़ी सम्पत्ति बन रही है। इस साल की लिस्ट में AI से जुड़े 19 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें 15 लोग पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। इसके अलावा डिफेंस, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी नए अमीर कारोबारी तेजी से बढ़े हैं।