City Crime -नशे के विरुद्ध पुलिस

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Uttar Pradesh Bahraich Commissioner Police Vishwajeet Srivastava ran a special police abhiyan against drugs. नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 740 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बहराइच, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पडरिया मोड़ से 400 मीटर सर्रेकला गांव की तरफ से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों मे जयतोष पुत्र विश्राम के कब्जे से 1400 ग्राम चरस, एक रियलमी मोबाइल व 1000 रुपये, इकबाल खाँ पुत्र वारिस के कब्जे से 640 ग्राम चरस, लावा कम्पनी का कीपैड मोबाइल व 500 रुपये तथा याकूब उर्फ पिन्टू पुत्र अली बहादुर के कब्जे से 700 ग्राम चरस, वीवो मोबाइल व 500 रुपये बरामद किया गया। उपरोक्त तीनों अभियुक्त सोहनी बलईगांव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच के निवासी हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 431/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

एक लाख की अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कानपुर, पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह व पोस्ट प्रभारी आरपीएफ कानपुर सेन्ट्रल सिध्दनाथ पाटीदार के कुशल नेतृत्व में दोपहर 01.20 बजे रेलवे स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल हैरिशगंज पुल से आगे सी.पी.सी. वाशिंग लाईन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने पावर हाऊस के पास से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र फूलो साह निवासी निकसपुर पोस्ट अकहा बिशनपुर थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के पास से एक बैग मे कुल 25 बोतल अंग्रेजी शराब समेत 18 लीटर 750 मि0ली0 गैर प्रान्त अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रू0 से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा से लाकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। अभियुक्त से अन्य सदस्यों की जानकारी व अन्य जनपदों तथा प्रान्तों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *