4.60 students received gift of 148 crores worth scholarship money state wise through Chief minister special schemes for underprivileged students. 4.60 लाख छात्रों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई को दिया ₹148 करोड़ का संबल
-एक क्लिक पर छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में पहुंची छात्रवृत्ति scholarship और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 4,60,559 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को शनिवार को आर्थिक संबल मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में ₹148.04 करोड़ की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजी। उन्होंने मंच पर 11 छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रमाणपत्र पाने वालों में रणबीर वर्मा, अजीत रावत, अंश मिश्रा, अलकैफ, अनन्या अवस्थी, मिली, अधिकांश वर्मा, करिश्मा, बुशरा, अभिषेक यादव और साइमा शामिल रहे। मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाणपत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। सरकार की इस पहल का सबसे अधिक लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिला है। अन्य पिछड़ा वर्ग के 2,23,615 विद्यार्थियों के खातों में ₹60.01 करोड़ भेजे गए। अनुसूचित जाति के 1,59,959 विद्यार्थियों को ₹64.54 करोड़ की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिली। इसी तरह सामान्य वर्ग के 38,084 विद्यार्थियों के खातों में ₹11.43 करोड़ और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 विद्यार्थियों के खातों में ₹12.06 करोड़ पहुंचाए गए।

योजना में अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम यानी कक्षा नौ और दस के साथ दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य आर्थिक अभाव को किसी विद्यार्थी की शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनने देना है।
छात्रवृत्ति आवेदन से लेकर भुगतान तक की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। आधार आधारित भुगतान प्रणाली से धनराशि सीधे पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित पैकेट सिस्टम भी लागू किया गया है। इससे छात्रवृत्ति वितरण में बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और विद्यार्थियों को बिना किसी दौड़भाग के योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 65.95 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को ₹4,793 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दी है। सरकार की कोशिश प्रक्रिया को और सरल बनाकर प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाने की है।
4.60 से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि
-वर्चुअल माध्यम से भेजी गई रू. 1.48 करोड़ से अधिक धनराशि
-जनपद के 4703 छात्र-छात्राएं हुई लाभान्वित
बहराइच, लोक सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम कक्षा 09 व 10 तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु रू. 1.48 करोड़ से अधिक धनराशि के वर्चुअल हस्तान्तरण किया तथा छात्र-छात्राओं को प्रमाण का वितरण किया। जिससे जनपद बहराइच सामान्य वर्ग के 1099, अनुसूचित वर्ग के 714, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2170 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 720 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुईं। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण समारोह में राज्य स्तर पर लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ लगभग 100 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण मोहम्मद खालिद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावकगण मौजूद रहे।