Delhi -दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Delhi CM Smt. rekha Gupta announced special honorary cashless medical treatment for Delhi Jal Board pensioners. जल बोर्ड के पेंशनरों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ किया

नई दिल्ली, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से दिल्ली जल बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को उपचार के दौरान होने वाली आर्थिक एवं प्रक्रियात्मक परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा दिल्ली की सेवा में समर्पित किया है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सहज और सम्मानजनक तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक उपचार की आवश्यकता होने पर पेंशनरों को अस्पताल में इलाज का खर्च पहले अपनी जेब से वहन करना पड़ता था। इसके बाद प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने और लंबी प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता होती थी, जो विशेष रूप से बुजुर्ग पेंशनरों के लिए कठिन और परेशानी भरी थी।

सरकार ने उनकी इस समस्या को समझते हुए इस सुविधा को शुरू करने की दिशा में काम किया। इस व्यवस्था को लागू करने में मौजूद अड़चनों को दूर करते हुए दिल्ली सरकार ने आज यह सुविधा पेंशनरों को समर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी व्यवस्थाएं तैयार करना है जिनसे लोगों का जीवन आसान हो।

इस अवसर पर जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों ने अपना जीवन दिल्ली की सेवा में समर्पित किया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद इलाज के लिए उन्हें कागजी प्रक्रियाओं और प्रतिपूर्ति की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़े, यह उचित नहीं है। इसी सोच के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *