Politics -पंजाब में लोकतंत्र की हत्या, आप का‘गुंडा राज’: गौरव भाटिया

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

BJP spokesman Gaurav Bhatia stated that Aam admi party have murdered the democracy in Punjab state with its corruption. पंजाब में हो रही लोकतंत्र की हत्या, आप ने ‘स्वराज’ को ‘गुंडा राज’ में बदला: गौरव भाटिया

नई दिल्ली, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस Press conference कर आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब के लोगों को लोकतंत्र के बजाय ऐसा शासन दे रही है, जिसमें प्रशासन और पुलिस का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे, तो उनके साथ बदसलूकी की गई, उनके कपड़े फाड़े गए और उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

भाजपा नेता ने कहा कि आप सरकार ने पंजाब में ‘स्वराज’ के बजाय ‘गुंडा राज’ को बढ़ावा दिया है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की है। पंजाब में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को पूरी तरह कमजोर कर दिया गया है और चुनाव प्रक्रिया के दौरान विपक्षी तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने की कोशिश की गई।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया था। इसमें नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापस लेने की प्रक्रिया भी शामिल थी। इस आदेश का पालन नहीं किया गया, जो उनके अनुसार अदालत की अवमानना का मामला बनता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश वकील ने इन आरोपों या चुनाव प्रक्रिया से जुड़े निष्कर्षों को गलत नहीं बताया। भाटिया के अनुसार, सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया कि प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने का अधिकार है और सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संविधान के प्रावधानों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेता ने कहा कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर बाधा डाले जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई मामलों में उम्मीदवारों से नामांकन पत्र छीने गए, उन्हें फाड़ा गया या नष्ट कर दिया गया। कुछ उम्मीदवारों के साथ मारपीट की गई, उन्हें हिरासत में लिया गया और धमकाया गया। जो खुद संविधान को कमजोर कर रहा है, उसके द्वारा लगाए गए इन बेबुनियाद आरोपों में कोई दम नहीं है और इनमें सबूत का एक भी अंश नहीं है।”

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *