Abhishek Sharma got the T20 world cup for India with its easy swings yesterday. it was a clean sweep of New zealand team on the ground at vallington grounds New Zealand. अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से भारत ने न्यूजीलैंड से श्रृंखला जीती. अभिषेक ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में ध्यान मुद्रा बनाकर जश्न मनाया।
20 बाउंड्री के साथ कूटे 113 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने लगाई ‘रिकॉर्ड्स की झड़ी’
वेलिंगटन, भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 113 रन बनाए। 38 गेंदों की पारी में अभिषेक ने 11 छक्के और 9 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 7.1 ओवरों में 133 रन की साझेदारी की। इस पारी के साथ अभिषेक ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का 11वां शतक था। इस लिस्ट में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुल 22 शतक लगाए। वहीं, बाबर आजम (13) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। क्विंटन डी कॉक (10), विराट कोहली (10) और डेविड वॉर्नर (10) संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर मौजूद हैं।
अभिषेक शर्मा पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जिन्होने 5-5 शतक लगाए हैं। करनबीर सिंह, फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में 4-4 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।
फुल-मेंबर टीमों की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक (30 गेंदें बनाम अफगानिस्तान, 2026) पहले ही शीर्ष पायदान पर थे, लेकिन न्यूजीलैंड के विरुद्ध वेलिंगटन में 35 गेंदों में शतक लगाकर इस लिस्ट में अभिषेक संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर भी शामिल हो गए हैं। उनके अलावा, डेविड मिलर (बनाम बांग्लादेश, 2017) और रोहित शर्मा (बनाम श्रीलंका, 2017) 35-35 गेंदों में यह कारनामा कर चुके हैं। सिकंदर रजा (33 गेंदें बनाम गाम्बिया, 2024) इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। अभिषेक (8 बार) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर हैं। इस लिस्ट में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी (6 बार), जबकि सूर्यकुमार यादव (5 बार) तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले अभिषेक 14 गेंदों में न्यूजीलैंड के विरुद्ध गुवाहाटी में यह कारनामा कर चुके हैं। दो फुल-मेंबर टीमों के बीच टी20 मुकाबले के दौरान सबसे तेज ‘पचासा’ जड़ने के रिकॉर्ड युवराज सिंह (बनाम इंग्लैंड, 2007) के नाम है, जिन्होंने 12 गेंदों में यह कारनामा किया था।
अभिषेक ने इस मुकाबले के दौरान 11 छक्के लगाए। इससे पहले अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में एक ही पारी में 13 छक्के लगा चुके थे। साल 2026 में उन्होंने अफगानिस्तान के विरुद्ध 11 छक्के जड़ने का कारनामा किया था। भारत के लिए टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और ईशान किशन उनसे पीछे हैं, जिन्होंने एक ही टी20 पारी में 10-10 छक्के जड़े।
अभिषेक पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रिया करनबीर सिंह (5 बार) हैं।

वहीं, पुरुष टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक (7 बार) दूसरे पायदान पर हैं, जबकि क्रिस गेल (18) लिस्ट में शीर्ष पर हैं। वैभव सूर्यवंशी और करनबीर सिंह (5-5 बार) इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हेनरी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करते हुए पांच मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
वेलिंगटन, अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और भारत ने मंगलवार को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले टी-20 बल्लेबाज अभिषेक ने महज 38 गेंदों पर 113 रन की अविश्वसनीय पारी खेली। उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। भारत ने 199 रन के मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अभिषेक की विस्फोटक पारी के सामने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (19 गेंद में 45 रन) की शानदार बल्लेबाजी भी कई मौकों पर फीकी नजर आई। अभिषेक ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में ध्यान मुद्रा बनाकर जश्न मनाया।

भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार तीसरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने की उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने 2020 में 5-0 और 2022 में 1-0 से श्रृंखला अपने नाम की थी। महज 15 साल के सूर्यवंशी ने भी आक्रामक पारी खेली। दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को पांच ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया और पावरप्ले के छह ओवर में रिकॉर्ड 118 रन बनाए। भारत ने इसके साथ ही पांच ओवर में सबसे तेज टीम शतक और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
अभिषेक और सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए महज सात ओवर में 133 रन जोड़ दिए। वेलिंगटन के वेस्टपैक ट्रस्ट स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए यह साझेदारी लंबे समय तक यादगार रहेगी। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 12 छक्के लगाए। सूर्यवंशी ने चार तो वहीं अभिषेक ने आठ छक्के जड़े।
जब ग्लेन फिलिप्स ने अभिषेक का कैच लपका, तब तक भारतीय बल्लेबाज 11 छक्के और नौ चौके लगा चुका था। अभिषेक के विकेट के बाद न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल इस कदर टूट चुका था कि उसके खिलाड़ी विकेट मिलने का जश्न मनाने के लिए भी उत्साहित नजर नहीं आए।

भारतीय पारी की शुरुआत जैकब डफी के ओवर में 26 रन के साथ हुई। एडम मिल्ने ने दूसरे ओवर में 17 रन दिए। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल और काइल जैमीसन ने क्रमशः 21 और 20 रन लुटाए। चार ओवर के भीतर ही न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के चेहरे पर बेबसी साफ दिखाई देने लगी थी।
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंद जिस पिच पर रुककर आ रही थी, वही भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेहद सपाट नजर आई। अभिषेक और सूर्यवंशी ने गेंद की लाइन से हटकर ऑफ साइड में जगह बनाई या फिर गेंद की दिशा के अनुरूप लेग साइड में जोरदार प्रहार किए। अभिषेक के शॉट में इतनी ताकत और धार थी कि सूर्यवंशी की चमक कुछ कम हो गयी। इस किशोर बल्लेबाज ने भी हालांकि कई बेहतरीन शॉट खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इससे पहले डेरिल मिचेल की आक्रामक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 198 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। खराब फॉर्म से उबरते हुए मिचेल ने महज 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्कों के अलावा और इतने ही चौके लगाये।
भारतीय गेंदबाज भले ही विकेट लेने के मामले में बहुत प्रभावशाली नहीं रहे, लेकिन उन्होंने अंतिम पांच ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 52 रन खर्च किए। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट) ने टिम सीफर्ट को जल्द ही आउट कर दूसरे ओवर में ही भारत को सफलता दिलाई।

इसके बाद फिन एलन और मिचेल ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड की पारी को मजबूती दी। एलन ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के शुरुआती ओवर में दो छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 40 रन दिए और उन्हें पूरे मुकाबले में सही लेंथ हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
भुवनेश्वर के लिए पारी का 18वां ओवर हालांकि बेहतर रहा। इस ओवर में उन्होंने लगातार यॉर्कर लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे आगामी मुकाबलों के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। एलन ने पहले भुवनेश्वर की गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रन के लिए भेजा और फिर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने प्रिंस यादव की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से छह रन के लिए पहुंचाया।

मिचेल ने भी अपनी लय हासिल करते हुए कुछ आकर्षक चौके लगाए। उन्होंने प्रिंस की गेंद पर कमाल का रैंप शॉट खेला। एलन की आक्रामक पारी पर नितीश कुमार रेड्डी ने विराम लगाया। चार ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लेने वाले रेड्डी की गेंद पर एलन लॉन्ग ऑन के बाहर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में नमन धीर को कैच दे बैठे।
अक्षर पटेल ने फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स (17) को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लेने वाले अक्षर ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़ा। मिचेल को इसके बाद बेवन जैकब्स का अच्छा साथ मिला। जैकब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। दोनों ने आठ ओवर में चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।