Special Report – श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का सराहनीय प्रयास

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Trade Union Working Journalist Association Haryana needs no introduction when it comes to develop a support system for the working journalists of Palwal Haryana. The Union is well known for its selfless efforts to build a safe zone in honest and fearless journalism practice in the state WHILE FIGHTING AND PROTECTING THE PROFESSIONAL & CIVIC RIGHT OF THE WORKING JOURNALISTS. The Union central managing committee have brought unique concept of its kind with free insurance coverage worth 5 lakh rupees, Press accreditation cards and free travel passes to the verified practicing journalists in the state in a formal ceremonial event. The event was chaired by Founder and state head Dr. INDU BANSAL JAIN and facilitation was done by State Sports minister Shri GAURAV GAUTAM.

Special Report By : ADESH SHARMA – Sr. JOURNALIST/ CINEMATOGRAPHER

26 अक्टूबर, चंडीगढ़/पलवल (ब्यूरो). पलवल जिले के पत्रकारों को वितरित हुई 5 लाख की निःशुल्क बीमा पॉलिसी व प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास

– खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का सराहनीय प्रयास।

– संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने कहा पत्रकारों के सम्मान व उत्थान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

हरियाणा के पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने आज निःशुल्क बीमा पॉलिसी वितरण अभियान के तहत पलवल जिले के पत्रकारों को 5 लाख रुपयें की निःशुल्क बीमा पॉलिसी व प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास वितरित किए।

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा पलवल के स्थानीय हवेली रिसोर्ट में पत्रकारों के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को 5 लाख रुपये की निःशुल्क बीमा पॉलिसी, प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास वितरित किए गए।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने की, जबकि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में पहुंचने पर संघ द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं व बुक्के व अंग वस्त्र भेंट कर के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को आर्थिक व शारीरिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी पेशेवर पहचान को मजबूत करना रहा।

समारोह में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की इस ऐतिहासिक पहल की प्रशंसा करते हुए पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पत्रकारों के हितों, सुरक्षा तथा कल्याण के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहनी चाहिए। 

संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन व जिला अध्यक्ष भूषण ओहलियांन एवं अपने मीडिया समन्वयक नितिन शर्मा से मन्त्रणा कर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा को 11 लाख रुपयें देने की घोषणा भी की।

वही श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंदु बंसल जैन ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की लड़ाई व कल्याण की योजनाएं बनती रहेगी। 

डॉ बंसल ने कहा बीमा पॉलिसी के इसी क्रम में हरियाणा के सभी जिलों के सैकड़ों पत्रकारों को निःशुल्क बीमा पॉलिसी वितरित की जाएगी।

इस अवसर पर,श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल, पलवल जिला इकाई अध्यक्ष भूषण ओहलियांन एवं पलवल जिले के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार छाबड़ा, प्रवीण आहूजा,सुरेश गुप्ता,अशोक सरदाना,अजय प्रताप,राज कुमार भाटिया,कमल कान्त, निकुंज गर्ग,राकेश गोयल,यशवीर,बलराम बंसल,सतबीर सोनू, रुस्तम जाखड़, सौरभ वर्मा,विनोद शर्मा,गौरव गोयल,करतार,अजय चौहान,हरीश,उमंग वालिया और श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *