Cinema- देवानंद को समर्पित है फिल्म ‘दिलों में उफान’: अनिश विक्रमादित्य

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

मुंबई, अभिनेता अनिश विक्रमादित्य Anish Vikramaditya का कहना है कि उनकी फिल्म दिलों में उफान देवानंद को समर्पित है। अनीश विक्रमादित्य, नीता मोहिंद्र, काव्या शुक्ला, दीक्षा अस्थाना, आशुतोष सिन्हा, धरम शर्मा और मदन कबीर स्टारर फिल्म दिलों में उफान हंगामा ओटीटी Hangama OTT पर रिलीज हो गई है।

यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर आधारित है और यह समाज को इससे बचने का संदेश देती है। इस फिल्म के लेखक-निर्देशक सुखविंदर सिंह हैं। मेटाफाबेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म दिलों में उफान में मैच बॉक्स के प्रोड्यूसर और अभिनेता अनीश विक्रमादित्य मुख्य भूमिका में हैं।

देवाानंद ने अनीश विक्रमादित्य को अपनी फिल्म चार्जशीट के जरिये बॉलीवुड में लांच किया था।अनिश विक्रमादित्य अपनी फिल्म दिलों में उफान को देवानंद के नाम समर्पित कर रहे हैं क्योंकि यह साल देवानंद की 100वां जयंती है।

अनिश विक्रमादित्य ने फिल्म दिलों में उफान को लेकर बताया कि पूर्व नृत्यांगना सन्नो और उसकी मंडली के सदस्य एक छोटे शहर में रहते हैं। सन्नो की विकलांग बेटी, सिम्मी के साथ चौंकाने वाले घटनाए होती है। उसके बाद शुरू होती है न्याय की जद्दोजहद. क्या महिलाएं अपनी शारीरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा कानूनी तंत्र पर भरोसा कर सकती हैं. इस फिल्म के जरिये एक झकझोर देने वाला सवाल खड़ा होता है।

निर्माता रचना कुमारी ने कहा कि दिलो मे उफान मजबूत और ज्वलंत मुद्दे पर बनी फिल्म है। मैं उम्मीद करती हूं कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। मुझे लगता है इस सभी सिने प्रेमियों को इस फिल्म को बहुत पसंद आएगी।

वही, धोनी अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत की मा के किरदार में नज़र आई नीता मोहिंद्र ने कहा कि यह फिल्म देश और समाज की सच्चाई है।

फिल्म कहानी कई सारे सवाल लेकर आई है। यह फिल्म महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की सशक्त अभिव्यक्ति है। इसमें हम सब ने अपना बेस्ट दिया है और अब यह दर्शकों के सामने है। मुझे देश के दर्शकों से पूरी उम्मीद है कि उन्हें हमारी फिल्म पसंद आएगी।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *