City Crime – सोनभद्र झूठ निकला अपहरण : युवती दूसरे गांव से सही-सलामत बरामद

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

सोनभद्र में युवती का अपहरण कर हाथ-पैर बांध वीडियो बनाकर घर वालों को भेजा, फिरौती मांगी. छात्रा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश, युवती बरामद; साथी फरार सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र की युवती को पुलिस ने दूसरे गांव से सही-सलामत बरामद कर लिया। बीते 22 नवंबर को उसके पिता ने मामला दर्ज करवाया था। खुद के अपहरण की कहानी जानकारी परिवार भी हैरान है। वहीं, पुलिस युवती के फरार दोस्त की तलाश कर रही है।

सोनभद्र, सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण करने के बाद उसका हाथ पैर बांधे वीडियो बनाकर घर वालों को भेजकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दसवीं की छात्रा के अपहरण की कहानी फर्जी निकली है। छात्रा ने घरवालों से पैसे ऐंठने के लिए ही अपने मित्र के साथ मिलकर अपहरण की कहानी रची थी और वीडियो बनवाकर घरवालों को भेजा था। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है। उसके मित्र की तलाश की जा रही

म्योरपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 19 वर्षीय युवती के भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भेजकर फिरौती की मांग की गयी है। उन्होंने घटना का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने 22 नवंबर को पुलिस को सूचित किया कि उसकी बेटी 19 नवंबर को अपनी एक सहेली से मिलने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

एसएचओ ने बताया कि अपनी बेटी की काफी तलाश करने के बाद शिकायतकर्ता महिला ने विंढमगंज निवासी एक युवक पर उसे भगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

एसएसओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब सोमवार को पीड़ित महिला के पुत्र के मोबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें उसकी बेटी के हाथ पैर बंधे हुए दिख रहे हैं और वह अपने परिजनों से अपहरणकर्ताओं को पैसे देकर खुद को छुड़ाने की गुहार लगा रही है।

वीडियो के जरिए 26 नवंबर तक घरवालों से दस लाख रुपये देने और पुलिस को ना बताने की बात कही गई है। परिजनों से जानकारी मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। मंगलवार की सुबह पुलिस ने छात्रा को पास के एक गांव से बरामद कर लिया।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *