PM Modi roared in his Rajasthan visit. He talked about Operation Sindoor and made it clear that Now there won’t be any trade or talks with terror ridden Pakistan we will only talk about POK. “जब सिंदूर बारूद बन जाता है” ; पाकिस्तान पर खूब गरजे पीएम मोदी, कहा- 22 मिनट में ही…आतंकवाद के 9 ठिकाने ध्वस्त.
26 हजार करोड़ रुपये की सौगातों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब पीएम मोदी ने हुंकार भरी और आतंकवाद को लेकर पड़ोसी मुल्क पर जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के जवाब में 22 मिनट में आतंकवाद के 9 ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए।

पीए मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘22 अप्रैल को धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां पहलगाम में चली थी लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना की शौर्य से हम सब उस प्रण पर खड़े उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।’
पीएम ने कहा, ‘22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। दुनिया ने देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।’ पीएम मोदी ने कहा कि यह संयोग है कि पांच साल पहले जब बालाकोट में एयरस्ट्राइक हुई थी तो उसके बाद उनकी पहली सभा राजस्थान में सीमा पर हुई थी। वीरभूमि का यह तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है, इस बार जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो उसके बाद भी पहली जनसभा वीरभूमि राजस्थान की सीमा पर बीकानेर में हुई।

अब पाकिस्तान के साथ न ट्रेड होगा न टॉक, अब सिर्फ पीओके के बारे में ही बात होगी : मोदी
ऑपरेशन सिंदर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। प्रदेशवासियों को कई करोड़ की सौगातें देने के बाद पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और महाशक्ति अमेरिका को सख्त संदेश दिया। पीएम मोदी ने मंच से दो टूक शब्दों में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बता दिया कि अब बात सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर ही होगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भारत को अब कोई झुका नहीं सकता। राजस्थान के बीकानेर में भारी संख्या में पधारे लोगों के बीच पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ न ट्रे़ड होगा न और न ही टॉक। अगर बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके की। उन्होंने पाकिस्तान से सीधे शब्दों में कहा कि अगर पड़ोसी मुल्क अपने आतंक की फैक्ट्री का एक्सपोर्ट जारी रखेगा तो उसे पाई-पाई के लिए मोहताज होना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना उसे महंगा पड़ेगा। इसके बाद मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बिना नाम लिए कहा कि दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती। मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सुरक्षा और समृद्धि दोनों जरूरी है। इसके लिए भारत का कोना-कोना मजबूत होना जरूरी है। मोदी ने क्लियर किया कि अब आतंकियों और उनके आकाओं में फर्क नहीं करेंगे। दोनों को एक मानेंगे।
मोदी का निशाना पाक सरकार और उसकी आर्मी पर था। ज्ञात हो कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की मदद से भारत की तीनों सेनाओं ने पड़ोसी मुल्क के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने के साथ लगभग 11 एयरबेस भी तबाह कर डाले। बदले की इस जंग में भारत लीड ले चुका था कि तभी अमेरिकी दखल के चलते दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया। हालांकि भारतक ने दोनों के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अमेरिका का नाम नहीं लिया। मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने गिड़िगड़ाकर जंग रोकने को कहा था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान कई बार अपना बयान बदला जिसमें उन्होंने कश्मीर का भी मुद्दा उठाया था।

बीकानेर में बोले पीएम मोदी- हमारा एयरबेस सुरक्षित, पाकिस्तान का एयरबेस आईसीयू में पड़ा है!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जब मैं दिल्ली से यहाँ आया तो बीकानेर के नाल एयरबेस पर उतरा। पाकिस्तान ने इस एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वे इसे रत्ती भर भी नुकसान नहीं पहुँचा पाए।” उन्होंने आगे कहा, “यहाँ से कुछ दूरी पर पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस है, जो आज आईसीयू में पड़ा है।”
प्रधानमंत्री का यह बयान सुरक्षा और सैन्य शक्ति के क्षेत्र में भारत की मजबूती और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि भारत की सैन्य तैयारियाँ न केवल चाक-चौबंद हैं, बल्कि दुश्मन के किसी भी मंसूबे को नाकाम करने में सक्षम हैं। इस बयान के ज़रिए प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भारत अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलता। देश की सुरक्षा एजेंसियाँ आधुनिक तकनीक से लैस हैं और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत की सैन्य आत्मनिर्भरता और तैयारी इस बात से झलकती है कि कोई भी हमला अब देश को चौंका नहीं सकता, बल्कि उसका तुरंत और सटीक जवाब दिया जा सकता है।
प्रधानमंत्री का यह भाषण ऐसे समय आया है जब देश के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर सजगता और भी अधिक ज़रूरी हो गई है। बीकानेर जैसे सीमावर्ती ज़िलों में आम जनता को आश्वस्त करना कि भारत की सीमा और सैन्य संस्थान पूरी तरह सुरक्षित हैं, यह सरकार की प्राथमिकता में है।

मोदी के इस भाषण का एक और प्रमुख पहलू यह था कि उन्होंने जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि आज का भारत कमजोर नहीं है। भारत अब जवाब नहीं, पहल करने वाला देश बन चुका है। यह केवल एक राजनैतिक भाषण नहीं, बल्कि दुश्मनों को एक रणनीतिक चेतावनी भी थी कि भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ करने की कोई भी कोशिश उन्हें भारी पड़ेगी। इस जनसभा के माध्यम से प्रधानमंत्री ने न केवल पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, बल्कि देशवासियों में विश्वास और गर्व की भावना भी भरी। उनके शब्दों में भारत की नई सैन्य नीति, सुरक्षा की सोच और आत्मनिर्भरता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
मोदी का दिमाग ठंडा लेकिन खून गरम, अब तो मेरी नसों में सिंदूर बह रहा: पाकिस्तान सीमा पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बीच गुरुवार को एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर चेतावनी दी। पीएम मोदी ने पाकिस्तान सीमा के बेहद नजदीक बीकानेर में गरजते हुए साफ कर दिया कि आतंकवादी हमला हुआ तो करारा जवाब दिया जाएगा। समय और तरीका सेना तय करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि उनका दिमाग ठंडा और पर खून गरम है और अब उनकी नसों में सिंदूर बह रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान कभी भारत से सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता है, इसलिए आतंकवाद का सहारा लेता है। पीएम मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत ही नहीं सकता है, जब भी होती है पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है। इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है। आजादी के बाद पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा था।
पाकिस्तान आतंकवाद फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्या करता था, भारत में डर का माहौल बनाता था। लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गरम होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गरम सिंदूर बह रहा है। अब भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और यह कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।’ पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब ना ट्रेड (व्यापार) होगी और ना टॉक (बातचीत) होगी। अगर बातचीत होगी तो सिर्फ उसके कब्जे वाले कश्मीर को लेकर होगी।
राजस्थान में बीकानेर आए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकवादियों और उनके ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा’ ‘हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।’ उन्होंने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारुद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है। पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत अब आतकंवाद और पाकिस्तान की सरकार को अलग-अलग करके नहीं देखेगी। पीएम ने कहा कि हर आतंकवादी हमले को पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि वह सभा से पहले नाल एयरबेस पर गए। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने इस एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह रत्ती भर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया। यहां से कुछ दूर सीमा पर पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस है। पता नहीं आगे कब खुलेगा। आईसीयू में पड़ा है। भारत की सेना की अचूक प्रहार ने इस एयरबेस को तहस-नहस कर दिया है।’

विकसित भारत बनाने के लिए देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का महायज्ञ चल रहा है : पीएम मोदी
राजस्थान के बीकानेर दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं करणी माता से आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूं। उनकी कृपा से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और भी मजबूत हो रहा है। मैं विकास से जुड़ी 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लिए देशवासियों को और राजस्थान के मेरे भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए देश में आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है। हमारे देश की सड़कें आधुनिक हों, हमारे देश के एयरपोर्ट आधुनिक हों, हमारे यहां रेल और रेलवे स्टेशन आधुनिक हों, इसके लिए पिछले 11 साल में अभूतपूर्व गति से काम किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के इन कार्यों पर देश पहले जितना पैसा खर्च करता था, आज उससे 6 गुना ज्यादा खर्च कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “हम एक साथ देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं। आधुनिक हो रहे इन रेलवे स्टेशनों को देश ने ‘अमृत भारत स्टेशन’ का नाम दिया है। आज इनमें से 100 से अधिक ‘अमृत भारत स्टेशन’ बनकर तैयार हैं। आज भारत में हो रहे इन विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान है। आज भारत अपनी ट्रेनों के नेटवर्क को भी आधुनिक कर रहा है। ये ‘वंदे भारत’, ‘अमृत भारत’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ देश की नई गति और नई प्रगति को दर्शाती हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, “अभी देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। इससे दूर-सुदूर के इलाकों में भी आधुनिक रेल पहुंची है। बीते 11 साल में सैकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। 34 हजार किमी से ज्यादा के नए ट्रैक बिछाए गए हैं। ‘विकास भी-विरासत भी’ मंत्र का इन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों पर नजारा साफ-साफ दिखाई देता है। ये स्थानीय कला और संस्कृति के भी नए प्रतीक हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला रखी। साथ ही सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी) तथा समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) रेल लाइन विद्युतीकरण एवं राजस्थान के लिए 26,000 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।