भारत टिकाऊ, हरित पर्यटन के लिए प्रतिबद्ध : किशन रेड्डी

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

संयुक्त राष्ट्र, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत पर्यटन क्षेत्र के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है, ताकि वह आर्थिक वृद्धि, पर्यावरण के संरक्षण और सामाजिक कुशल क्षेम में सतत रूप से योगदान दे सके।

रेड्डी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वहनीय और हरित पर्यटन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ”भारत पर्यटन और विभिन्न कार्यक्रमों एवं रणनीतियों के कार्यान्वयन के जरिये पूरे जोर शोर से सतत विकास लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है।” रेड्डी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है, ताकि वह आर्थिक वृद्धि, पर्यावरण के संरक्षण और सामाजिक कुशल क्षेम में सतत रूप से योगदान दे सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने टिकाऊ पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति शुरू की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के अध्यक्ष लाचेज़ारा स्टोएवा ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। रेड्डी ने कहा कि भारत अहम पर्यटक स्थलों तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *