यमुना के पानी में डूबा नौझील शेरगढ़ मार्ग, परिक्रमार्थी रोके

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

-यमुना के पानी में बाइक के साथ बह गया युवक, गोताखोरों ने बचाया

मथुरा,यमुना के जलस्तर में उतार चढाव जारी है। कभी पानी कुछ कम होता है तो फिर बढ़ जाता है। इस समय नौझील शेरगढ़ मार्ग यमुना के पानी में डूबा हुआ है। यमुना के पानी के बहाव काफी तेज बना हुआ है। शनिवार को मार्ग को पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। अधिक मास होने के चलते इस समय ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा भी चल रही है। परिक्रमार्थी इस मार्ग से भी गुजरते हैं। हालांकि इसे वैकल्पिक मार्ग के तौर पर परिक्रमार्थी प्रयोग करते हैं। अभी तक ट्रैक्टर ट्रॉली से परिक्रमार्थियों को पानी से होकर दूसरी ओर निकाला जा रहा था।

पुलिस ने अब पूरी तरह से आवागमन को बंद कर दिया है। पुलिस ने बैरियर लगा कर लोगों को यमुना नदी की ओर जाने से रोक दिया है। इसके बावजूद शनिवार को एक युवक बाइक से पानी से होकर निकलने का प्रयास कर रहा था। तभी पानी के बहाव में युवक बाइक के साथ बह गया। गनीमत रही कि वहां गोताखोरों मौजूद थे। पानी में बह रहे युवक को गोताखोरों ने बचा लिया। स्थानीय पुलिस ने नौझील शेरगढ़ मार्ग को बंद कर रखा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है अचानक युवक ने बाइक पानी में घुसा दी और तेज बहाव में बह गया। काफी मशक्कत के बाद युवक और उसकी बाइक को बाहर निकाल लिया।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *