Navratri Special -नवरात्रि के व्रतों में बनाएं कच्चे पपीते का हलवा

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn
  • CHITRA SINGH is sharing a very interesting and healthy recipe to be tried during fasts in Navratri. The recipe of Raw papaya Halwa has Indian Origin and works well for immunity and Detox. Lets take look.

नवरात्रि के व्रतों में आपका मीठा खाने का मन है तो बनाएं कच्चे पपीते का हलवा. कच्चे पपीता का हलवा खाने के 7 अद्भुत फायदे

शारदीय नवरात्रि के दिनों में व्रती भक्तों को जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी होती है, वह है कि हर दिन नया क्या बनाया जाए। चूंकि व्रत रखते समय आपको खानपान पर संयम बरतना होता है और कुछ खास चीजों का ही सेवन करना होता है। ऐसे में कुछ नया खाने का मन करता है तो समझ नहीं आता कि क्या खाएं। अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ हेल्दी व टेस्टी खाना चाहते हैं तो कच्चे पपीते का हलवा बनाएं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…

सामग्री…

तीन कप कच्चा पपीता कद्दूकस किया हुआ

येलो फूड कलर आप्शनल

पिस्ता व बादाम गार्निशिंग के लिए

आधा कप खोया

चीनी एक कप

दो टेबलस्पून घी

विधि…

पपीते का हलवा बनाने के लिए पहले आप पैन में घी डालकर गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो मीडियम फ्लेम पर इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डालकर करीबन दस मिनट के लिए चलाते हुए पकाएं। जब पपीता थोड़ा साफ्ट हो जाए तो इसमें चीनी व खोया डालकर मिलाएं। आप चाहें तो इस समय इलायची पाउडर या केवड़ा एसेंस भी मिला सकते हैं। यह पूरी तरह आपके टेस्ट पर निर्भर है।

जब चीनी मेल्ट होने लगे तो इसमें फूड कलर मिलाएं। यह भी पूरी तरह ऑप्शनल है। अगर आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। कुछ देर में आपका हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद गैस को बंद करें और इसमें बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता डालें। आपका टेस्टी कच्चे पपीते का हलवा बनकर तैयार है। आप इस रेसिपी को आसानी से नवरात्रि में बना सकते हैं और खा सकते हैं।

कच्चे पपीता का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कच्चा पपीता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कच्चे पपीता का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे कच्चे पपीता की सब्जी, कच्चे पपीता का जूस आदि, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे पपीता के हलवा का सेवन किया है। कच्चे पपीता का हलवा खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है।

कच्चे पपीता के हलवा का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कच्चे पपीता में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और बी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। तो आइए जानते हैं कि कच्चे पपीता का हलवा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

बढ़ते वजन (Weight) को कम करने के लिए कच्चे पपीता के हलवा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चे पपीता में फाइबर पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कच्चा पपीता विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप कच्चे पपीता के हलवा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको कच्चे पपीता के हलवा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए कच्चे पपीता के हलवा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चे पपीता में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कच्चे पपीता के हलवा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और गैस, अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप कच्चे पपीता के हलवा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर कच्चे पपीता के हलवा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *