प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक व्यापक रूप से सम्मानित नेता हैं, जिन्होंने पुडुचेरी के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
रंगास्वामी पुडुचेरी की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के अध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2021 में चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने। पुडुचेरी में एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार है। एआईएनआरसी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।” उल्लेखनीय है कि दिल्ली दौरे पर आये मुख्यमंत्री ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी।