PMO – कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मप्र पर कब्जा चाहती है : नरेन्द्र मोदी

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

बड़वानी/Bhopal , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Shri Modi ने कहा कि कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मध्य प्रदेश पर कब्जा करना चाहती है। राजस्थान / Rajasthan और छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में देखिए, कैसे कांग्रेस की काली कमाई से नोटों के ढेर निकल रहे हैं।

क्या ये ईमानदारी की कमाई है? इस कमाई को गद्दों के नीचे छुपाने की क्या जरूरत है? एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ भाजपा है। भाजपा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। भारत को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां मिली है। हर जगह हिन्दुस्तान की जय जयकार हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम को मप्र के बड़वानी जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को तय करने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस के नेता हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश को अंधेरे में धकेल दिया था। दूसरी तरफ भाजपा है जिसने मध्यप्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि बरसों तक कांग्रेस ने आदिवासी समाज को नजरअंदाज किया। कभी आदिवासी समाज की परवाह नहीं की। ऐसे आदिवासी समाज को न्याय दिलाने का काम भाजपा ने किया है।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने यहां जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगा, प्रदेश को नई ऊंचाई पर लेकर जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं को और सशक्त बनाने वाला है। यह हर परिवार को मजबूत जिंदगी देने वाला है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है, जनता से किये हर वादे पूरे होंगे ये मेरी गारंटी है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस कुछ भी वादा कर सकती है। ये लोग मध्य प्रदेश की जनता को सोने का महल बनाने का वादा भी कर सकते हैं। सत्ता मिलते ही कांग्रेस जनता को भूलकर लूट का कारोबार शुरू कर देगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिस राज्य में आती है लोगों के लिए अपने त्योहार मनाना भी मुश्किल हो जाता है। आपने पड़ोसी राज्य राजस्थान में देखा ही है। कांग्रेस के कुशासन में कैमरा के सामने, सिर तन से जुदा के नारे लगाए जा रहे हैं। हमें राजस्थान को बचाना है और मध्यप्रदेश को बर्बादी के राह पर जाने से बचाना है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *