Prime minister Shri Narendra Modi targeted RJD, Congress and JHAMUMO for destroying the economic and social growth and development of Jharkhand.
जमशेदपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं राजद, जेएमएम और कांग्रेस। श्री मोदी ने आज बारिश के बीच जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन तीनों दुश्मनों से झारखंड की जनता जितना जल्दी निजात पाएगी उतना ही जल्दी उनका भला होगा। कांग्रेस हमेशा से झारखंड की दुश्मन रही है। उसे झारखंड से नफरत है। भाजपा को मौका दें। हम झारखंड के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा का झारखंड से दिल का रिश्ता है। भाजपा ने अलग राज्य बनवाया। भाजपा ने देश की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया जबकि कांग्रेस ने दलित, पिछड़ा आदिवासी को आगे बढ़ने नहीं दिया।

श्री मोदी ने कहा झारखंड में घुसपैठ बड़ा मुद्दा है। कोर्ट ने घुसपैठ पर जांच के आदेश दिए। संथाल में आदिवासी की आबादी तेजी से काम हो रही है, लेकिन झामुमो यह मानने को तैयार नहीं है कि यहां घुसपैठ है। जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या के साथ खड़े हैं। यहां बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ रहा है। इनके लोग जेएमएम के अंदर घुस गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ की जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। श्री मोदी ने कहा कि सीता सोरेन को अपने ही परिवार ने अपमानित किया, इसका जवाब झारखंड की जनता देगी। झामुमो आदिवासियों के लिए राजनीति करता है, पर आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या लेकिन इन्हें अपमानित कर हटाया गया।

उन्होंने कहा कि इस देश की सबसे बेईमान एक ही पार्टी कांग्रेस है। झामुमो कांग्रेस से भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग लेती है। जेएमएम ने जल, जंगल, जमीन सब में भ्रष्टाचार किया। इस सरकार के मंत्री और सांसद के ठिकानों से नोटों के पहाड़ मिलते हैं। ये आपका पैसा था। यह नकली नोट नहीं था। इन्होंने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ा। इन्होंने बेरोजगारी भत्ता का वादा किया था, मिला किया? राज्य में एनडीए सरकार बनी तो सभी मामलों की जांच कराऊंगा। भर्ती परीक्षा के नाम पर 15 युवाओं की जान चली गई। सरकार के संरक्षण में नौकरी बेचा जा रहा है।
श्री मोदी ने कहा कि झारखंड में ये लोग मईयां सम्मान योजना के नाम पर लोगों लोगों को लूटने काम कर रहे हैं। मइयां सम्मान का लाभ लेने के लिए भी लोगों से तीन-तीन सौ रुपये ले रहे हैं। अबुआ आवास योजना के नाम पर 25-25 हजार रुपये लिये जा रहे हैं।
श्री मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने 5 साल में झारखंड को केवल लूटने का काम किया। इनके मंत्री के नौकर के घर से नोटों के ढेर मिलते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभा में बैठे लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप इन लोगों से पाई पाई का हिसाब मांगना। उन्होंने बेरोजगारी का बात करते हुए कहा कि इन लोगों ने नौकरी देने का वादा किया। जब तक नौकरी नहीं तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गयी थी लेकिन अब तक एक भी लोगों बेरोजगारी भत्ता मिला क्या।

श्री मोदी ने कहा कि जेएमएम में कांग्रेस में भूत घुस गया है। जेएमएम कांग्रेस मजहब के नाम वोट बैंक बनाना चाहते हैं। वोट लेने के लिए ये लोग आदिवासी को मुद्दा बनाते हैं। लेकिन ये आदिवासियों की चिंता नहीं करते हैं।
श्री मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले मैं लोकसभा चुनाव के दौरान यहां आया था। उस वक्त आपने मुझे अपना स्नेह दिया। एक तरफ सारा विपक्ष मुझे हराने के लिए लगा हुआ था लेकिन आपके आशीर्वाद मैं फिर से मुझे जीत मिली।
श्री मोदी के आगमन से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमशेदपुर में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदैव जनता और गरीबों के कल्याण की चिंता रहती है। जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तब पीएम आवास योजना शुरू की गई। गरीबों को पक्के मकान मिले कोई गरीब कच्चे घर में ना रहे, ये सपना उन्होंने पीएम आवास योजना के माध्यम से पूरा करना शुरू किया।

भाजपा नेता सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर असम के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंता विश्वकर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अनेक नेता मौजूद थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी का जमशेदपुर में होने वाला रोड शो रद्द हो गया। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से रांची से जमशेदपुर नहीं आ पाये। इसके कारण रांची से ही उन्होंने कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया। सरकारी कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर गए और आमसभा को संबोधित किया।