December 20 It is the foundation day today for SSB Shashtra Seema Bal. On this occasion Prime minister Modi and many central Govt. ministers congratulated jawans and conveyed gratitude सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी जवानों को बधाई.
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने बल के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा को सलाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ओडिशा के राज्यपाल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए जवानों को बधाई संदेश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर, मैं इस फोर्स से जुड़े सभी जवानों को बधाई देता हूं। एसएसबी का अटूट समर्पण सेवा की सर्वोच्च परंपराओं को दिखाता है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा हमारे देश की सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। मुश्किल इलाकों से लेकर चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनल स्थितियों तक, एसएसबी हमेशा सतर्क रहती है। उनके आने वाले प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी एसएसबी के बहादुर जवानों को नमन करते हुए स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर सशस्त्र सीमा बल के बहादुर जवानों को नमन। सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मां भारती की सीमाओं की रक्षा के लिए हर क्षण तत्पर रहने वाले एसएसबी के वीर जवानों को सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मातृभूमि के प्रति आपकी निष्ठा, सेवा एवं समर्पण का भाव अभिनंदनीय है और हम देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। जय हिंद।”

ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एसएसबी के शौर्य, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को सलाम किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “62वें एसएसबी स्थापना दिवस के अवसर पर हम सशस्त्र सीमा बल के शौर्य, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं, जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने और राष्ट्र की सेवा करने में लगे हैं। कर्तव्य के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी को प्रेरित करती है।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एसएसबी को सेवा, सुरक्षा और समर्पण का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सेवा, सुरक्षा और समर्पण के जीवंत प्रतीक सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए आपकी निष्ठा वंदनीय है। जय हिंद।”
एसएसबी स्थापना दिवस: सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 62वें स्थापना दिवस पर भारतीय सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने एसएसबी के जवानों को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शस्त्र सीमा बल के वीर जवानों को सलामी दी और उनके साहस, त्याग और देशसेवा के जज्बे को सलाम किया।
भारतीय सेना की ओर से चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और सभी रैंक ने एसएसबी के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सेवा सुरक्षा बंधुत्व। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के सभी रैंक, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सभी रैंक, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हैं।”

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सेवा सुरक्षा बन्धुत्व। बीएसएफ के डीजी और सभी रैंक के अधिकारी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के बहादुर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार वालों को फोर्स के 62वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हैं।”
सीआरपीएफ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “डीजी सीआरपीएफ जीपी सिंह और सीआरपीएफ के सभी रैंक सशस्त्र सीमा बल के जवानों और उनके परिवारों को उनके 62वें स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। हम राष्ट्र की सेवा में सशस्त्र सीमा बल के अटूट समर्पण, गौरवशाली इतिहास और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “स्थापना दिवस पर एसएसबी कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। हमारी सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक, एसएसबी ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम।”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हवाले से एलजी ऑफिस ने लिखा, “सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) स्थापना दिवस पर एसएसबी कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। एसएसबी देश का एक मजबूत और निडर रक्षक रहा है, जिसने अटूट समर्पण और असाधारण वीरता के साथ सेवा की है। मैं उनकी प्रोफेशनलिज्म, प्रतिबद्धता और मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ सेवा को सलाम करता हूं।”
भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एसएसबी के साहस और अनुशासन को रेखांकित करते हुए लिखा, “सशस्त्र सीमा बल के बहादुर जवानों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। एसएसबी का अनुशासन, वीरता और देश की सीमाओं की रक्षा करने और मुश्किल हालात में लोगों की सेवा करने का अटूट समर्पण हर भारतीय को गर्व महसूस कराता है। वीर शहीदों को सलाम और सभी एसएसबी कर्मियों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए हार्दिक सम्मान।”