भ्रष्ट पुलिस का पैसा प्रेम
Madhya Pradesh, Seoni Jabalpur मध्य प्रदेश की इस महिला पुलिस अधिकारी पूजा पाण्डेय SDOP Pooja Pandey पर पद का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा कि भूल गई कानून। दबा लिए करोड़ों रुपए। अब हुई सस्पेंड। पिछले मामलों की भी होनी चाहिए जांच और हो नीलामी जायदाद की उठ रही है मांग।
खुद को कानून व्यवस्था का रखवाला और जनता की सेवा सुरक्षा को सदैव तत्पर कहने वाली पुलिस एक और बार बे नक़ाब हुई है। पर शायद शर्मसार नहीं। आदतन भ्रष्ट आला अधिकारी, दोयम और निचले दर्जे के लोगों के तो कहने ही क्या। सुनिए पुलिस का नया कारनामा। यूपी पुलिस के दो कांस्टेबल अभी 4 दिन पहले जहां एक खतरनाक गैंगस्टर फ्रॉड को फरार करवाते गिरफ्तार हुए थे अब मध्य प्रदेश के सिवनी की पुलिस अधिकारी पूजा पाण्डेय ने हवाला के 3 करोड़ हजम कर डाले ।

मैडम पूजा ने खुले दिल से पूरे थाने में स्टाफ को यह हराम की कमाई वाला दिवाली बोनस बांटा । थाने की ईमानदारी और सच्चाई देखिए अपराधियों और आम जनता से आदतन ऐसी त्यौहारी मिठाई जेबों में भरने वाले 9 पुलिसकर्मियों ने सहर्ष यह गांधी मिठाई ले भी ली और तीसरे बंदर बन मौन व्रत भी ले लिया किंतु किसी कच्ची दीवार के छोटे से कान से बात बह निकली और फुसफुसाहट धमाका बन बिजली बन गई। अब जब बात खुली है तो पूजा पाण्डेय को मजबूरन आला अधिकारियों द्वारा सस्पेंड किया गया है ।

मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिसकर्मियों पर करोड़ों रुपये की हवाला राशि जब्त कर आपस में बांटने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सिवनी एसडीपीओ पूजा पांडे को निलंबति कर दिया गया है। SDOP पूजा पांडे को डीजीपी कैलाश मकवाना ने सस्पेंड कर दिया है लेकिन पूजा पाण्डेय को भत्ते इत्यादि के सभी लाभ मिलते रहेंगे क्योंकि नौकरशाही, पुलिस में भ्रष्टाचार, कदाचार में शामिल पाए जाने पर भी अपराधी को कड़ा उपचार ना देने का प्रावधान दिखता है

हमारी कानून व्यवस्था निरंतर फल देने वाला जनता के पैसों का ऐसा वटवृक्ष है जो कभी फलहीन नहीं होता अब जस्टिस वर्मा के घर आग से जले करोड़ों रुपयों वाला ही मामला देख लीजिए। माननीय sc को फुर्सत नहीं है उस पर सुनवाई की लेकिन किसी आतंकी और आस्तीन के सांपों का मैटर आते ही रात के 2 बजे दुकान खुल जाती है। तो यह फिर भी छोटा मैटर हुआ। इन भ्रष्टचारियों को पालना देश की जनता की मजबूरी बना दी गई है।
आपको बता दें कि ये मामला सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र से सामने आया था, जहां 8 अक्टूबर को जालना का रहने वाला एक शख्स अपने कुछ साथियों के साथ महाराष्ट्र की गाड़ी में सवार होकर हवाला के करोड़ों रुपये कटनी से नागपुर ले जा रहा था.

इसी बीच पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो आरोपियों का पीछा किया गया, आधी रात को पुलिस ने कार का पीछा करते हुए जंगल में आरोपियों को पकड़ लिया और हवाला के 3 करोड़ रुपये कब्जे में ले लिए।लेकिन इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खेल करते हुए आरोपियों को मौके से भगा दिया और बरामद की गई रकम को आपस में ही बांट लिया.
लिहाजा इसी मामले में SDOP पूजा पांडे पर सस्पेंशन की गाज गिरी है ।आरोप है कि एसडीओपी पूजा पांडे की भूमिका पर भी सवाल उठे थे, क्योंकि पूजा पांडे को पूरे मामले की जानकारी थी।