War Diaries : इजराइल-हमास युद्ध से झुलसा कोलंबिया विश्वविद्यालय

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn
  • रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोड में यूक्रेन की ओर से की गयी गोलीबारी में 21 की मौत
  • इजराइल-हमास युद्ध की लपटों से झुलसा कोलंबिया विश्वविद्यालय

न्यूयॉर्क /NY , गाजा पट्टी में छिड़ी लड़ाई की वजह से साल के आखिरी तीन महीने कोलंबिया विश्वविद्यालय Columbia University और अन्य अमेरिकी महाविद्यालयों पर भारी पड़े।

इजराइल और फिलिस्तीन Israel and Hamas के आतंकवादी संगठन हमास के बीच छिड़ी जंग की लपटें इन शिक्षण संस्थानों को झुलसाती रहीं। कभी इजराइल तो कभी फिलिस्तीन समर्थक विद्यार्थी समूह प्रदर्शन करते रहे। इससे इससे विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन सुचारू रूप से नहीं हो सका।

द न्यूयॉक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस वजह से कई हफ्ते तक कोलंबिया विश्वविद्यालय और अन्य परिसरों में तनाव रहा। एक यहूदी छात्र ने कहा कि बंधकों के पोस्टर लगाने के बाद उस पर हमला किया गया। इजराइल और फिलिस्तीन समर्थक छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले से शिक्षण कार्य चरमरा गया। हार्वर्ड और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में भी कुछ हफ्ते तक तनाव रहा। इस टकराव में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी और हार्वर्ड अध्यक्ष कई हफ्तों तक विवादों में घिरे रहे। नवंबर में कोलंबिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने असाधारण निर्णय लेते हुए दो फिलिस्तीनी समर्थक छात्र समूहों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोड में यूक्रेन की ओर से की गयी गोलीबारी में 21 की मौत

मॉस्को, रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोड में यूक्रेन की ओर से की गयी गोलाबारी में तीन बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई है और 30 इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, “मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जिनमें से तीन बच्चे हैं। 110 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 17 बच्चे भी शामिल हैं। आज तक, 30 इमारतों, 344 अपार्टमेंट, तीन निजी घरों, कई व्यवसाय और सामाजिक सुविधा केंद्रों को नुकसान पहुंचा है।”

रूस के रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार बेलगोरोड और आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा गोलाबारी की गई। मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने शनिवार को यूक्रेन द्वारा दागे गए रॉकेट और अधिकांश गोले को रोक दिया। शुक्रवार की रात को बेलगोरोड क्षेत्र के क्षेत्र में 13 रॉकेटों को नष्ट कर दिया गया।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *