Aishanya wife of Shubham Dwivedi a Pahalgam victim from Kanpur Uttar Pradesh who was brutally murdered by Pakistani muslim terrorists attack. Aishanya looked contended and at peace after learning about Operation Sindoor. She thanked PM Modi and Indian Army for the justice to the lost lives with teary eyes. She further added that they have full faith in PM Modi that He fulfilled his promise. UP assembly President Shri Satish Mahana personally visited Shubham Dwivedi’s family to inform about the Army action.
कानपुर, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने भारत की सेना के एक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं।
उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं। मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं। हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था। उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है। शुभम को असली श्रद्धांजलि है। वह जहां भी होंगे आज थोड़ी शांति में होंगे। मेरे पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
शुभम की पत्नी ने भारतीय सेना का भी धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनकर मैं बहुत ज्यादा भावुक थी। शुभम को शांति मिली होगी। शायद अब ऐसा कृत्य किसी के साथ न हो। यह वह बदला है जिसकी हम मांग रहे थे। हम लोगों ने आतंकवाद की एक-एक जगह को टारगेट किया है और उनकी जगह को नष्ट किया है। यह आतंकवाद पर बड़ा हमला है। सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है। हमें सरकार पर पूरा भरोसा था।

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि मैं लगातार न्यूज देख रहा हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश की जनता का दर्द सुना। जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को खत्म किया है, उसके लिए मैं हमारी सेना को धन्यवाद देता हूं। जबसे हमने यह खबर सुनी है, मेरा पूरा परिवार हल्का महसूस कर रहा है। मैं पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को नष्ट कर दिया है। हम लोग जब से खबर मिली, सारी रात टेलीविजन के सामने बैठे थे। देश को फर्क है। सारे देश की जो मांग थी, उसे पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि हमें पीएम मोदी पर पूरा भरोसा पहले ही दिन से था। वह खरे उतरे हैं। अपनी सशक्त सेनाओं से अपील है कि जब तक आतंकवाद का समूल नाश न हो जाए, तब तक कार्रवाई जारी रखें। ऑपरेशन सिंदूर का नाम बहुत ही भावनात्मक है।
ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। भारत की इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम के घर पहुंचे सतीश महाना, बोले जो पीएम ने कहा उसे पूरा करके दिखाया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के गुनहगारों को भारतीय सेना ने सबक सिखाया है। इस हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक बच्चा खोया है। उसे लेकर उसके पूरे परिवार को बहुत दुख है। आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या की थी। छुपकर कोई किसी पर वार कर सकता है। लेकिन सीना ठोककर उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम हमारे जांबाज सैनिकों ने किया है। उन्होंने कहा कि जो हमारे प्रधानमंत्री ने कहा, वो करके दिखाया है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बुधवार को आतंकी हमले के शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, और रक्षामंत्री ने सारी रात जागकर इस ऑपरेशन की निगरानी की है। जिस समय देश में ऐसी कोई विपत्ति आई हो, देश का अच्छा नेतृत्वकर्ता कैसे सो सकता है। इस कारण वह पूरी रात जगे हैं। इसको देख रहे थे। हम सैनिकों का जितना आभार व्यक्त करें, वह कम है। जितनी भी उनकी शौर्य गाथा गाएं, वो कम है। पिछले दिनों 26 निर्दोष की हत्या का बदला तो है ही। उसके साथ 26/11 और पुलवामा का भी बदला है। जितने भी आतंकी जहां से ऑपरेट करते थे, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मैं शुभम द्विवेदी के परिवार में हूं। उस बच्ची को आशीर्वाद देने आया हूं, जिसने अपने साहस से अपने परिवार को संभाला था। उनकी जितनी भी प्रशंसा करें, वह कम है। यह उनकी इच्छाशक्ति थी। जो उन्होंने आतंकियों के खिलाफ बदले की बात कही, वह आज पूरी हुई है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि यह बच्ची हमारे घर की है। इसने पहले अपने साथ हुए आतंक की सूचना दी थी। जिस समय इसका सिंदूर समाप्त हो गया था, उस समय यह बच्ची लाश के पास बैठकर प्रलाप कर रही थी। उसकी पीड़ा देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंची है। हमारे पीएम मोदी ने तब जो भी संकल्प लिया, उसे पूरा करने का काम किया है। इस बात को उन्होंने आज सिद्ध कर दिया है।

आतंकियों के ‘मोदी से बताने’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति दो लोगों का नाम लेता है, जिससे वह डरता और जिससे वह प्यार करता है। जाहिर सी बात है कि वो हम लोगों से प्यार तो करते नहीं हैं। यह उनका भय था जो उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी को बता देना। मोदी जी के कान में बात पहुंची है। वह बदला कैसे लेते हैं, यह आज पूरे पाकिस्तान ने देखा है। पूरे पाकिस्तान को उन आतंकियों को बताना चाहिए कि जो उन्होंने पाप किया था, उसकी सजा पाकिस्तान को कैसे मिली है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। पीएम ने जो कहा, वो करके दिखाया है।
ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। भारत की इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।