PMO -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें नमन किया

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Prime minister Shri Modi remembered Warrior King Maharaja Maharana Pratap Singh Ji on his Birth anniversary today.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीरों के लिए पथ-प्रदर्शक है।

महाराणा प्रताप को मुगलों के खिलाफ उनके प्रतिरोध के लिए याद किया जाता है। महाराणा प्रताप 1572 से 1597 में अपनी मृत्यु तक मेवाड़ के शासक थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

भारत-पाक संघर्ष : विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, हमें आशा करनी चाहिए कि स्थिति और खराब नहीं होगी

नई दिल्ली, 09 मई (वेब वार्ता)। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में, विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ”हमें उम्मीद रखनी चाहिए” कि मौजूदा स्थिति और खराब नहीं होगी।

विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) डी. रवि ने अर्थव्यवस्था पर किसी भी संघर्ष के प्रभाव विषयक एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद करने से पहले, रवि ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

रवि ने कहा, ”सुरक्षा, विकास और आर्थिक प्रगति दुनिया भर में परस्पर जुड़ी हुई अवधारणाएं हैं। इसलिए संघर्ष की स्थिति में, उद्योग स्वाभाविक रूप से पीछे चला जाएगा और स्थिति को सुधारने में वक्त लगेगा।”

उन्होंने किसी देश का नाम लिये बिना कहा, ”हमें उम्मीद करनी चाहिए कि मौजूदा संघर्ष और नहीं बढ़ेगा तथा इसमें कमी आएगी। तब तक, उद्योग वही करेगा, जो उसे उचित लगेगा, जैसा आमतौर पर होता है – (उद्योग) जोखिम नहीं लेना चाहता।”

भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य स्टेशनों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयास को विफल कर दिया।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *