Bollywood’s Action Star Ranveer Singh’s new movie Dhurandhar have entered 100 crore club in just first week of its release beating all Khan, Bhatt and kapoors monopoly agenda driven films. Director Aditya Dhar have proved once again that this is an end of malicious anti hindu cinema era and replaced now with truth based stories are to be appreciated and accepted by viewers nationwide.

मुंबई, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 103 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।

जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी यह फिल्म 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ‘धुरंधर’ भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है।इस फिल्म ने पहले तीन दिन में ही कमाल कर दिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 28 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म धुरंधर ने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की है।इस तरह ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में 103 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।