World’s A listed fashion Event “Met Gala 2026 seen some really magnanimous and oops moments of the celebrities on the same platform. Karan Johar finally able to debut on the occasion after decades. He wore a nice piece of fashion art costume prepared by designer manish Malhotra.

Ananya Birla who is a popular singer and director in Aditya Birla Group of companies fatched most compliments from not only International media but also the critics as well for its mysterious and dark theme. Ananya’s costume was designed by fashion designer Subodh Gupta.
मेट गाला 2026 में अनन्या बिड़ला, करण जौहर का डेब्यू: वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति का जलवा
-अनन्या बिड़ला ने अपनी उपस्थिति से सबको चौंकाया

New York – आदित्य बिड़ला ग्रुप की डायरेक्टर और मशहूर गायिका अनन्या बिड़ला ने इस साल मेट गाला की सीढ़ियों पर अपना पहला कदम रखा। अनन्या ने रॉबर्ट वुन द्वारा डिजाइन किया गया एक खास कौचर परिधान पहना था, जिसमें फैशन और कला का अनूठा मेल देखने को मिला। उनके लुक की सबसे बड़ी विशेषता कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया एक ‘स्कल्प्चरल मास्क’ था, जिसने उनके आउटफिट में एक रहस्यमई और कलात्मक आयाम जोड़ दिया। ब्लैक स्ट्रक्चर्ड जैकेट और प्लीटेड स्कर्ट में अनन्या ने आधुनिक भारतीय नारी की वैश्विक पहचान को बेहद मजबूती से दुनिया के सामने पेश किया।

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर का न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित ‘मेट गाला 2026’ डेब्यू। मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित इस इवेंट में करण ने भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की विरासत से प्रेरित एक शाही आउटफिट पहना, जिसने वैश्विक फैशन जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। करण ने इसे अपने जीवन का एक ‘पूर्ण चक्र’ बताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह केवल फैशन नहीं, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति की कहानी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘मोशन’ में पेश करने का एक जरिया था। करण का यह लुक उनके करीबी दोस्त और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया था।

मेट गाला 2026 की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ (Costume Art) पर आधारित थी, जो न्यूयॉर्क के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की स्प्रिंग 2026 प्रदर्शनी से प्रेरित है। इस वर्ष का उद्देश्य दर्शकों को कला के इतिहास के उस दौर में ले जाना था, जहां फैशन और पारंपरिक कला एक-दूसरे के पूरक बनते हैं।

मेट के सीईओ मैक्स होलेन के अनुसार, इस प्रदर्शनी का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर कलात्मक जुड़ाव को प्रदर्शित करना है।

करण और अनन्या की भागीदारी ने न केवल इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि यह भी साबित किया कि भारतीय डिजाइन और विरासत वैश्विक फैशन के भविष्य को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।





