Assam Elections 2026 -‘पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान’ : हिमंता बिस्वा सरमा

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Fire Brand Chief Minister of Assam Shri Himanta Biswa Sarma stated after a Grand Victory yesterday that he could sense and relate to this Victory vibes already before the results. Voters have accepted and praised his cabinet management, sensitive approach towards social issues, progressive mindset and good Governance by approving his uninterrupted Governance in Assam for the 3rd time.

हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया- ‘पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान’, शेयर की डायरी. बंगाल में भाजपा नहीं देश की जीत, असम में अब विकास की गंगा बहेगी : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी, असम में इस बार हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सत्ता में मजबूत वापसी की है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले ही इस जीत का अनुमान लगा लिया था।

दरअसल, सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डायरी के एक पन्ने की फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है कि बेस्ट 101, बेटर 90+ और वर्स्ट 88+ जैसे आंकड़े दर्ज किए थे। इसके साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने मतदान खत्म होने वाले दिन, यानी 9 अप्रैल को ही चुनाव के संभावित नतीजों का आकलन कर लिया था और उसे लिख भी लिया था।

उन्होंने कहा कि एक महीने बाद जब असली नतीजे सामने आए, तो भाजपा ने उनके सबसे अच्छे अनुमान से भी बेहतर प्रदर्शन किया और एक सीट ज्यादा जीत ली। उन्होंने इसे लेकर खुशी जताई और कहा कि वे इस जनादेश से बेहद अभिभूत हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा ने इस जीत को जनता का ‘ऐतिहासिक आशीर्वाद’ बताया और कहा कि यह नतीजे राज्य के लोगों के भरोसे और विकास की राजनीति को दिखाते हैं।

इससे पहले, चुनाव परिणाम आने के दिन, यानी सोमवार को भी हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि असम की जनता के आशीर्वाद से एनडीए के 102 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा ने 82 सीटें, एजीपी ने 10 सीटें और बीपीएफ ने 10 सीटें हासिल की हैं। उन्होंने सभी विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि अब हम सब ‘टीम असम’ के रूप में मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे और ‘विकसित असम’ के लक्ष्य को पूरा करेंगे।

इस जीत को भाजपा और एनडीए के लिए असम में बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा की व्यक्तिगत जीत ने भी पार्टी के मनोबल को और मजबूत किया है, जिन्होंने अपनी जालुकबारी सीट पर एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 89,434 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर न सिर्फ अपनी सीट बरकरार रखी, बल्कि राज्य में अपनी मजबूत पकड़ भी दिखा दी।

असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें हासिल की है। असम में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस जीत का श्रेय असम की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि अब राज्य में विकास की नई लहर आएगी। सीएम हिमंता ने कहा, “यह बहुत बड़ी जीत हुई है। इसके लिए असम की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। अब आगे और विकास कार्य होगा। असम में विकास की गंगा बहेगी।”

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर सरमा ने इसे ‘देश की जीत’ बताया। उन्होंने कहा, “पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत को सुरक्षित करने में भाजपा की जीत की बहुत ही बड़ी भूमिका होगी। मैंने कल भी बोला था और आज भी बोलूंगा कि भाजपा ने बंगाल नहीं जीता है, बल्कि देश ने बंगाल जीता है।”

आने वाली भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल के जवाब में सरमा ने कहा, “अभी समय दीजिए, जैसे-जैसे सरकार बनेगी, मैं इसकी जानकारी देता रहूंगा।”

बांग्लादेशी घुसपैठ पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “यह मुहिम चलते रहेगी। हमारे पहचान की लड़ाई चलते रहेगी।” बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है और जल्द ही काम शुरू होगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए हिमंता सरमा ने कहा, “कांग्रेस के आने की कोई संभावना नहीं है और उन्हें आना भी नहीं चाहिए।”

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सरमा ने कहा, “अभी उन्हें बेल ही मिली है, केस से मुक्ति नहीं मिली है। उनके ऊपर केस चलता रहेगा।” हिमंता ने तंज कसते हुए आगे कहा कि चुनाव जीत के बाद हमने पेड़ा खाया। अब और बड़ा पेड़ा खाऊंगा तो सबको बुलाऊंगा।

चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा बीओपीएफ और एजीपी को 10 सीटें प्राप्त हुई हैं।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *