Breaking News -अब से जंतर-मंतर पर कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Master stroke Of Central Home Ministry. Lawyer Kapil Sibal’s Anti national propaganda law practice destroyed. # Kapil Sibal gang to rest in peace / pieces.

The Home ministry have decided that there will be no protest at Jantar Mantar. The ministry have generated a guideline regarding new approved protest sites inc. Ram-Leela Ground, CBD Ground Delhi East and Burari Ground. Lawyer Kapil Sibal approached Supreme court to file complaint last week pleading in support of CJP since its criminal gangs had been detained before reaching the protest area by police. Sibal alleged Delhi Govt. and police agencies for closing metro stations, road closures, trains and interrupted internet services in connaught place area on October 10. Sibal who is supporting CJP’s illegal protest had No idea of Home ministry’s Next action. Home minister Amit Shah brought the permanent solution of this ‘Hijack The City‘ problem in a single stroke. From now onwards no protests shall take place at Jantar Mantar or Central areas in Delhi. अब जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा, गृह मंत्रालय ने तीन नए स्थान तय किए

नई दिल्ली, जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। अब जंतर-मंतर पर कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। यह फैसला गृह मंत्रालय की कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार के लिए मौजूदा “तय जगह” के अलावा अन्य सही जगहों की जांच करने के लिए एक समिति बनाई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटा दिया गया है। विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नई जगहों- रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबी मैदान (पूर्वी दिल्ली) को तय किया गया है।

इन तीन जगहों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) अलग से जारी की जाएगी। दिल्ली पुलिस का यह आदेश 28 अप्रैल 2022 के पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक बदलाव है।

गौरतलब है कि लगातार किसी न किसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। इस विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कई कदम उठाए थे। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार को करीब 45 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े थे। इसके साथ ही कई ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा था। इस वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सरकार ने जंतर-मंतर पर बार-बार हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदर्शन स्थलों का बदलाव किया है।

इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में संभावित रुकावटों के बारे में यात्रियों को चेतावनी दी है। एडवाइजरी के मुताबिक, विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा बनाए रखने के लिए करीब 30 जगहों पर पाबंदियां या रूट में बदलाव किया जा सकता है। धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पटेल चौक, पंचकुइयां, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, लोधी रोड फ्लाईओवर, भीकाजी कामा प्लेस और मोती बाग फ्लाईओवर समेत कई मुख्य सड़कों और चौराहों पर असर पड़ सकता है।

अन्य रास्ते जहां यात्रियों को पाबंदियों या देरी का सामना करना पड़ सकता है, उनमें जंतर-मंतर रोड, अशोक रोड, संसद मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग शामिल हैं।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *