Achievers -माउंट मुकुट फतह कर तटरक्षक बल ने रचा इतिहास

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Indian Coast Guard team of 17 members created history with the completion of successful mount Mukut track. Mount Mukut stands tall at 7,045 meters. Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami congratulated the team for the courage and victory. माउंट मुकुट फतह कर तटरक्षक बल ने रचा इतिहास, अब 2027 में एवरेस्ट चढ़ाई की तैयारी

देहरादून, भारतीय तटरक्षक बल की 17 सदस्यीय पर्वतारोहण टीम ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट का सफल आरोहण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में आयोजित समारोह में विजयी टीम का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला भी मौजूद रहे।

18 महीने की ट्रेनिंग का अंतिम चरण था माउंट मुकुट अभियान

भारतीय तटरक्षक बल का माउंट मुकुट अभियान 15 सितंबर 2026 को शुरू हुआ था। हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (HMI), दार्जिलिंग के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में टीम ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को पूरा किया। अभियान के दौरान पर्वतारोहियों ने 1 अक्टूबर को बेस कैंप-I स्थापित किया। इसके बाद प्रतिकूल मौसम, दुर्गम रास्तों और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए टीम ने 7 अक्टूबर को 7,045 मीटर ऊंची माउंट मुकुट चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण किया।

यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल के 18 महीने के गहन पर्वतारोहण प्रशिक्षण कार्यक्रम का पांचवां और अंतिम चरण था। इसका उद्देश्य टीम को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए तैयार करना है।

CM धामी ने की पर्वतारोहियों के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय तटरक्षक बल की टीम के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और सहनशक्ति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि माउंट मुकुट का सफल आरोहण साहस, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना का प्रतीक है। इस उपलब्धि से देश के युवाओं को भी चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

वहीं, भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला ने अभियान दल को बधाई देते हुए उनकी मानसिक मजबूती, शारीरिक क्षमता और कठिन हिमालयी परिस्थितियों में बेहतरीन टीमवर्क की सराहना की।

2027 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का लक्ष्य

माउंट मुकुट अभियान की सफलता भारतीय तटरक्षक बल के लिए केवल एक पर्वतारोहण उपलब्धि नहीं, बल्कि अगले बड़े लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वर्ष 2027 में भारतीय तटरक्षक बल अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी अवसर पर माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

माउंट मुकुट अभियान के दौरान टीम को मिले अनुभव, कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता और पर्वतीय अभियानों से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख एवरेस्ट अभियान की तैयारियों में काम आएगी। अब इस सफल आरोहण के बाद भारतीय तटरक्षक बल की नजर वर्ष 2027 के ऐतिहासिक एवरेस्ट अभियान पर है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *