CMO -सीएम योगी ने शारदा सिन्हा, भूपेन हज़ारिका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Chief Minister Yogi conveyed his condolences and homage on the death anniversary of Late folk singer Sharda Sinha and Late singer Bhupen Hazarika.

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा और महान संगीतकार भूपेन हज़ारिका की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि, “प्रख्यात लोक गायिका, पद्म विभूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

उनके स्वर में लोकजीवन की लय और लोकमन की करुणा बसती थी। उनकी मधुर वाणी ने मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति को जन-जन के हृदय में प्रतिष्ठित किया। उनकी स्वर-धारा हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगी।”

वहीं योगी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि, “महान संगीतकार, गायक एवं फिल्म निर्माता, ‘भारत रत्न’ भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। भूपेन दा ने असम की लोक-संस्कृति को स्वर दिया, उसे देश और दुनिया के मंच पर पहचान दिलाई।संगीत और संस्कृति की अमूल्य विरासत के रूप में वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *