Exclusive -किस मुंह से जायेगा राम मंदिर में गांधी कुनबा

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

चलो भई ये औंधे उल्टे पड़े रहने वाले विपक्षियों को न्योता भी दे दिया गया है जिसके लिए ये मीडिया के सामने छाती पीट पीट की तसुए बहा रहे थे परंतु यक्ष प्रश्न है की ये जो सारे श्री राम के धुर विरोधी हैं वो अयोध्या जायेंगे क्या मुंह लेकर और क्यूं। Finally all so called eminent political party leaders have received their invitation for Ram Mandir ceremony to be held on 22 January 2024 in Ayodhya. But will they be able to face their own karma and Anti Ram, Anti Sanatan ideology

अगर थोड़ी भी शर्म बची हो तो अपने कलंकित चेहरे ले कर वहां राम भक्तो में जाना मत। क्योंकि तुम्हारा तो रोम रोम देश धर्म समाज और सनातन के खून से भीगा है। तुमने पग पग पर मातृभूमि को छला है। भारत माता को लज्जित और रक्त रंजित किया है। 

तुम्हारे भीतर सिवाय देश द्रोह और कपट के क्या पला है। तुमने कब मौके नहीं तलाशे सनातन संस्कृति के अपमान के। तुम कब बाज आए हो अपनी सनातन विरोधी धृष्टता से। तो क्या मुंह लेकर जाओगे अयोध्या। 

 सोनिया गांधी को निमंत्रण तो मिल गया है पर वह किस मुंह से अयोध्या आएंगी ?

अयोध्या के राम मंदिर न्यास ने 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खडगे, अधीर रंजन चौधरी और देवगौड़ा को भी आमंत्रित किया है। इनके अतिरिक्त सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा, बीएसपी सुप्रीमों मायावती और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

खासकर सभी की नजर सोनिया, खड़गे और अधीर रंजन पर रहेगी, जिन्हें आयोजकों ने उनके घर जाकर न्यौता दिया। हालांकि भगवान राम के अस्तित्व को ही नकारने वाले नेताओं के लिए यह बड़ी मुसीबत की घड़ी है। जिन नेताओं ने सदा राम और राम भक्तों का उपहास उड़ाया, उनकी राह में बाधा डाली, वे अब क्या मुंह लेकर अयोध्या जाएं? 

फिर भी हम चाहते हैं कि वे जाएं जरूर। कुछ पाप भी धुल जाएंगे और राम के अस्तित्व का ज्ञान भी हो जाएगा। हो सकता है कि तब विरोधियों के चक्षु काशी और मथुरा के सत्य के प्रति भी खुल जाएं।

साफ बता दें, आमंत्रित विपक्षी नेताओं ने यदि अब फिर बेहयाई की तो उनका भविष्य और अंधकारमय हो सकता है। सच बताएं तो यह पूर्ण सत्य है कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हिन्दुत्व की जड़ों को इतना मजबूत तो कर देगा कि आने वाले दिनों में समरसता का सैलाब आ जाए। भारत जैसे सनातन राष्ट्र के भविष्य के लिए राम मंदिर एक नया इतिहास रचने वाला है। 

रामलला प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के जाने माने उद्यमी, खिलाड़ी, सैन्य अधिकारी, सुरक्षा बल अधिकारी, फिल्म तथा टीवी स्टार्स, ब्यूरोक्रेट्स, राज्यपाल, राजदूत, कॉरपोरेट सैक्टर से जुड़े लोग, वैज्ञानिक आदि निमंत्रित किए गए हैं। संतों के आलावा करीब आठ हजार प्रमुख हस्तियाँ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी। 

राम मंदिर का अभी केवल गर्भगृह खुल रहा है। सम्पूर्ण मंदिर का निर्माण 2026 तक पूरा हो पाएगा। राम मंदिर उद्घाटन के आयोजन में कपूर की टिकिया और अगरबत्ती से लेकर सभी कुछ विशाल होगा। इस आयोजन में दुनिया के प्रायः सभी देशों के चुनिंदा अतिथि भी शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह ऐसा भव्य होगा जैसा विश्व में कहीं भी न देखा गया और न सुना गया हो। रामलला के आगमन पर एक ऐसा नाद गुंजायमान होगा कि दुनिया देखती रह जाएगी।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *