Fashion Fiesta -पैठणी साड़ी में माधुरी दीक्षित का जलवा

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Bollywood super Star Madhuri Dixit created waves with her Super Traditional Saree look on the sets of Marathi Quiz show Premier. Madhuri wore a Graceful Bright green Paithani Saree that is a symbol of Rich maratha culture, Tradition and history. The star teamed this traditional saree with elegant gold jewellery. Her open soft wave hair and gentle makeup completed the look.

माधुरी दीक्षित ने कौन होणार करोड़पति के सेट पर पैठणी साड़ी में बिखेरा जलवा

– महाराष्ट्र की संस्कृति का किया सम्मान

मुंबई, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जब भी किसी विशेष अवसर पर नजर आती हैं, उनका अनोखा और मनमोहक अंदाज तुरंत चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब अभिनेत्री मराठी क्विज शो कौन होणार करोड़पति के प्रीमियर के मौके पर पारंपरिक पैठणी साड़ी में सज-धजकर पहुंचीं।

इस शानदार पैठणी साड़ी में उनका लुक बेहद खूबसूरत और गरिमामय लग रहा था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने इस पारंपरिक परिधान के बारे में बात करते हुए माधुरी ने बताया कि पैठणी उनके लिए केवल एक सुंदर साड़ी नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा और उसकी अनूठी पहचान से गहराई से जुड़ी हुई है।

माधुरी ने भावुक होते हुए कहा, पैठणी बहुत खास है। यह सिर्फ देखने में सुंदर नहीं है, बल्कि इसके साथ महाराष्ट्र का समृद्ध इतिहास, उसकी गौरवशाली परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत जुड़ी हुई है। यह एक ऐसी चीज है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती आई है और अब यह महाराष्ट्र की पहचान का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा, पैठणी पहनना महाराष्ट्र की उन सभी चीजों को सेलिब्रेट करने का एक खूबसूरत तरीका है, जिनके लिए यह राज्य जाना जाता है। मुझे पैठणी की बुनाई बहुत पसंद है, और यह बात भी मुझे काफी अच्छी लगती है कि हर पैठणी का अपना अलग अंदाज और अपनी एक खास पहचान होती है।

माधुरी ने अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, अपनी संस्कृति को आज के समय के हिसाब से सेलिब्रेट करना अच्छा लगता है। ऐसा करते हुए अपनी पुरानी परंपराओं को भी सम्मान दिया जा सकता है। मेरे लिए पैठणी इसी खूबसूरत मेल की मिसाल है, जिसमें पारंपरिक अंदाज के साथ आज के समय की खूबसूरती भी नजर आती है।

बता दें कि माधुरी दीक्षित जल्द ही कौन होणार करोड़पति को होस्ट करती नजर आएंगी। यह शो 12 अक्टूबर से सोनी मराठी और सोनी लिव पर शुरू होने वाला है, और इसका प्रोमो पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर चुका है। शो में माधुरी सिर्फ कंटेस्टेंट्स से सवाल ही नहीं पूछेंगी, बल्कि वह उनके सपनों, संघर्षों और उनकी जिंदगी की प्रेरक कहानियों को भी करीब से जानेंगी और उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करेंगी, जिससे यह शो और भी खास बन जाएगा।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *