Proud moment for Nagaland India students. Under the ‘Sphere Core scheme’ Indian Army is conducting this special tour for students of Nagaland. This troupe will carry selected group of students to the interiors of the area to now more about the cultural exchange and knowledge. नगालैंड के छात्रों की 10 दिवसीय ‘सीमा दर्शन यात्रा’ शुरू, देश की सामरिक और सांस्कृतिक विरासत से होंगे रूबरू
कोहिमा, भारतीय सेना की स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के अंतर्गत नगालैंड के छात्रों का एक दल 10 दिवसीय ‘सीमा दर्शन यात्रा’ पर रवाना हुआ है। इस पहल का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता और सामरिक महत्व वाले सीमावर्ती क्षेत्रों से परिचित कराना है।

ऑपरेशन सद्भावना के तहत ऐसे टूर आयोजित किए जाते हैं, जिनके जरिए दूरदराज के इलाकों के युवाओं को देश के दूसरे हिस्सों में जाकर भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है।
इससे बच्चों को रक्षा बलों के जवानों से बातचीत करने और देश की रक्षा में उनकी भूमिका के बारे में जानने का अवसर भी मिलता है।
मौजूदा बैच में कोहिमा के रुसोमा स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के 20 छात्र और दो शिक्षक शामिल हैं। ये छात्र गुवाहाटी, टेंगा, तवांग और तेजपुर का दौरा करने के बाद 28 सितंबर को कोहिमा लौटेंगे।
भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह टूर युवा दिमागों को भारत की समृद्ध विविधता, सीमावर्ती क्षेत्रों और देश की सुरक्षा में सुरक्षा बलों की भूमिका के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी देगा।”
टेंगा और तवांग दोनों अरुणाचल प्रदेश में हैं और भारत की उत्तरी सीमा की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही,= दोनों जगहों की अपनी समृद्ध संस्कृति भी है। असम का तेजपुर भी सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां सेना की गजराज कोर का मुख्यालय है और यहां भारतीय वायुसेना का फाइटर बेस भी है, जहां से एसयू-30 एमकेआई जैसे अग्रिम पंक्ति के विमान संचालित होते हैं।
यह इस साल नगालैंड के युवाओं के लिए दूसरा ऐसा टूर है। मार्च में नगालैंड के वोखा जिले के भंडारी से 20 छात्र और तीन शिक्षक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए गुवाहाटी और कोलकाता गए थे।
2025 में नगालैंड के किफिरे जिले के पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल, यांगफी के छात्रों और शिक्षकों को दिल्ली और आगरा ले जाया गया था। उन्होंने लाल किला और ताजमहल जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया था और राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय में श्रद्धांजलि भी दी थी।
सेना ने कहा कि मौजूदा यात्रा के दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और सामुदायिक नेताओं के साथ बातचीत की योजना बनाई गई है। इससे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।